राजस्थान के दाैंसा में शादी से लाैट रहे 6 दाेस्ताें की सड़क दुर्घटना में माैत हाे गई, इससे सभी के परिवाराें में मातम छा गया. बता दें कि राजस्थान के जयपुरआगरा नेशनल हाईवे पर कार और टे्रलर की जाेरदार भिड़ंत से हादसा हुआ.जानकारी के अनुसार ये शादी-समाराेह से घर लाैट रहे थे. ओवरस्पीड कार अनियंत्रित हाेकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई.
हादसा बीती देर रात जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास की है. ट्रेलर में घुसी कार काे क्रेन से अलग किया गया.
इसके बाद कार में फंसे युवकाें काे हाॅस्पिटल पहुंचाया गया. सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकाें काे मृत घाेषित करदया. वहीं, 2 गंभीर घायलाें काे दाैसा जिला अस्पताल रेफर किया गया.
एक युवक ने दाैसा में दम ताेड़ दिया. जबकि एक युवक की इलाज के दाैरान जयपुर के एसएमएस हाॅस्पिटल में माैत हाे गई.हादसे में समय सिंह (25) पुत्र राम सिंह याेगी, लाेकेश (24) पुत्र गाेवर्धन याेगी, दिलखुश (24) पुत्र बनवारी याेगी, मनीष (23) पुत्र हरिमाेहन याेगी, अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन (23) की माैत हाे गई.पुलिस के अनुसार कार सवार सभी कालाखाे (दाैसा) गांव के रहने वाले थे.इलाज के दाैरान चिकित्सकाें ने लाेकेश पुत्र गाेवर्धन याेगी, दिलखुश पुत्र बनवारी याेगी और मनीष पुत्र हरिमाेहन याेगी व अंकित पुत्र लालाराम बैरवा सभी निवासी कालाखाेह काे मृत घाेषित कर दिया. इन शवाें काे अस्पताल की माेर्चरी में रखवाया गया. वहीं दाे गंभीर घायलाें काे प्राथमिक उपचार के बाद दाैसा जिला अस्पताल रेफर किया गया.