मुंबई में 44वां अखिल भारतीय प्रमुख बंदरगाह क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटित
13-Feb-2026
Total Views |
मुंबई, 12 फरवरी (आ.प्र.) 44वें अखिल भारतीय प्रमुख बंदरगाह क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 11 फरवरी 2026 को किया गया. डॉ. पी.एन. बाहेकर, सचिव, एमबीपीए एवं अध्यक्ष, एमबीपीए खेल परिषद ने मुख्य अतिथि के रूप में एमपीएससीबी ध्वज फहराया और कर्नाटक क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित समारोह में टूर्नामेंट को खुला घोषित किया. इस अवसर पर बंदरगाह के विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. यह टूर्नामेंट 16 फरवरी 2026 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा. इसके मैच कर्नाटक क्रिकेट ग्राउंड, चर्चगेट और आरसीएफ ग्राउंड, चेंबूर में खेले जाएंगे. देशभर के 10 प्रमुख बंदरगाह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं.