पुणे, 12 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पूना कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स के बैचलर ऑफ वोकेशन (बी.वॉक) विभाग द्वारा राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता 'INNOVEX-2026’ का सफल आयोजन 5 फरवरी को प्राचार्य डॉ. इकबाल एन. शेख के मार्गदर्शन में किया गया. इसमें कुल 10 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. शिरीन शेख ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम होती हैं. मुख्य अतिथि धन्या नारायण (अध्यक्ष, रुबिकॉन फाउंडेशन) ने उद्यमशीलता के माध्यम से नवाचार और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया, जबकि गौरव श्रीवास्तव (सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर) ने कौशल आधारित शिक्षा, स्मार्ट वर्क और निरंतर सीखने के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए. भाषण प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. मोहम्मद जमीर एवं वसीम शेख, सी प्रोग्रामिंग स्प्रिंट का उमेर हसन एवं इमरान कुरैशी, वेब-क्राफ्ट का डॉ. फहीमुद्दीन अहमद तथा रील मेकिंग का डॉ. अकबर सैयद द्वारा किया गया. समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. इकबाल एन. शेख ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते ह्ैं. इस अवसर पर विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभाग प्रमाणपत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम का समन्वयन बी.वोक. नोडल अधिकारी डॉ. फारूक शेख के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. आयोजन में डॉ. इमरान बेग मिर्जा, नकहत हींरजुक, फरहीन शेख, शाहिन शेख, डॉ. गजाला पठान, प्रा. शकील अख्तर, इस्रा खान एवं स्वाती खरात सहित समस्त प्राध्यापकगण का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ्. साथ ही मुदस्सर शेख तथा छात्र स्वयंसेवकों के समर्पित एवं अथक प्रयासों की विशेष सराहना की गई. कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन फरहीन शमा शेख ने किया.