भोसरी, 12 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) अपनी 147 वर्षों की परंपरा, शुद्धता, ईमानदारी और ग्राहकों के साथ वेिशास के अटूट रिश्ते के लिए प्रसिद्ध रांका ज्वेलर्स के 16वें शोरूम का भव्य उद्घाटन बुधवार (11 फरवरी) को भोसरी (आलंदी रोड) में संपन्न हुआ. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल और पिंपरी-चिंचवड के महापौर रवि लांडगे की प्रमुख उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में रांका परिवार के सदस्य फतेचंद रांका, ओमप्रकाश रांका, डॉ. रमेश रांका, अनिल रांका, तेजपाल रांका, वस्तुपाल रांका, शैलेश रांका, श्रेयस रांका, मानव रांका, श्लोक रांका, ऋषभ रांका और विवान रांका सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. यह शोरूम 3,500 वर्ग फुट में फैला हुआ इस क्षेत्र का सबसे भव्य दो मंजिला शोरूम है. इसे साकार करने में डॉ. रमेश रांका और मोनिका रांका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.उद्घाटन के दौरान चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा, मेरी यह कल्पना सही साबित हुई कि यह शोरूम रांका ज्वेलर्स की परंपरा के अनुरूप ही भव्य होगा. उन्होंने रांका परिवार की ईमानदारी और उनके सामाजिक योगदान की भी जमकर सराहना की. वहीं, महापौर रवि लांडगे ने नए शोरूम के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए संतोष व्यक्त किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. उद्घाटन के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की गई है, जिसमें सोने के आभूषणों की मेकिंग चार्जेस पर 50% की भारी छूट, पुराने आभूषणों के 100% एक्सचेंज मूल्य पर नए डिजाइन के मनमोहक गहने खरीदने का अवसर मिलेगा. यह योजना 11 फरवरी से 28 फरवरी तक केवल भोसरी स्थित शोरूम में की गई खरीदारी पर ही लागू है.