राेटरी डिस्ट्रिक्ट-3131 द्वारा मेट्रो रेल कर्मियों हेतु स्वास्थ्य शिविर संपन्न

महंगे परीक्षण निःशुल्क कर कर्मचारियों को परामर्श और उपचार की दी गई सलाह

    13-Feb-2026
Total Views |


m njm


 पुणे, 12 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 की ओर से मेट्रो रेल कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में रक्त शर्करा, रक्त समूह, नेत्र जांच, कैंसर की पहचान के लिए थर्मल जांच, स्तन कैंसर जांच तथा गर्भाशय मुख की जांच के लिए पैप स्मीयर परीक्षण जैसी लगभग 12000 रुपये प्रति व्यक्ति लागत वाली जांचें की गईं. जांच के दौरान जिन कर्मचारियों में समस्या पाई गई, उन्हें आवश्यक परामर्श और आगे के उपचार संबंधी सुझाव भी दिए गए. इस परियोजना का आयोजन रोटरी क्लब पुणे कोथरूड, गोल्डन तलेगांव दाभाड़े, मिड ईस्ट और लोकमान्य नगर द्वारा किया गया. रोटरी क्लब पुणे साउथ, वेस्ट साइड, पुणे डाउन टाउन, कैंटोन्मेंट, तलेगांव सिटी, बावधन एलीट, रॉयल, विजडम, सहवास, फीनिक्स, चिंचवड़ और भावसार क्लब ने सह-प्रायोजक के रूप में सहयोग प्रदान किया. कार्यक्रम में रोटरी प्रांतपाल संतोष मराठे तथा महामेट्रो के निदेशक विनोद अग्रवाल सहित मेट्रो के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. डॉ. सुमेधा भोसले, डॉ. आनंद केंच और मेट्रो अधिकारी श्याम कुलकर्णी ने पूरे शिविर की व्यवस्थाओं का संचालन किया.