टीजे कॉलेज का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    13-Feb-2026
Total Views |

fd bg 
खड़की, 12 फरवरी (आ.प्र.)

खड़की शिक्षा संस्थान के टीकाराम जगन्नाथ महाविद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर शिक्षा, कला, खेल, सांस्कृतिक तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह मात्र एक पुरस्कार समारोह नहीं, बल्कि संस्थान की गुणवत्ता का उत्सव है. जहाँ कला, उपलब्धि और गुणवत्ता का संगम होता है.महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय चकने ने परिचयात्मक भाषण में कॉलेज की समग्र प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि टी. जे. कॉलेज ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ कला, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. समारोह के मुख्य वक्ता प्रदीप निफाड़कर ने अपनी प्रभावशाली गजल प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया. इस अवसर पर संस्थान के सचिव माननीय आनंद छाजेड़, पदाधिकारी रमेश अवस्ते, अधिवक्ता अजीत सूर्यवंशी और ज्ञानेेशर मुरकुटे उपस्थित थे. कार्यक्रम में कुलपति प्रो. महादेव रोकड़े, डॉ. सुचेता दलवी, सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे. समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समन्वय प्रो. स्वामीराज भिसे और डॉ. शीतल रणधीर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गौरी माटेकर ने प्रस्तुत किया.