चि. दक्ष - चि. सौ. कां. कोमल
बिबवेवाड़ी, 13 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री राजेश ओझा व श्रीमती शीला की सुपुत्री चि. सौ. कां. कोमल का शुभविवाह मगरपट्टा-हड़पसर निवासी प्रतिष्ठित श्री अरविंद दवे व श्रीमती मीनाक्षी के सुपुत्र चि. दक्ष के साथ गुरूवार, 12 फरवरी को बिबवेवाड़ी-पद्मावती के पास स्थित संगम हॉल में आयोजित एक शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवदम्पत्ति को शुभाशीर्वाद देने नजदीकी रिश्तेदार व पारिवारिक मित्रगण परिवार समेत अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे.