कासारवाड़ी, 13 फरवरी (आ.प्र.) 12 फरवरी को कासारवाड़ी स्थित जैन स्थानक में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तथा जैन भवन योजना जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली, भगवान महावीर एजुकेशन सोसायटी और महर्षि आनंद सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष तथा रोटरी क्लब ऑफ डायनेमिक भोसरी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोककुमार पगारिया के 71वें जन्मदिन के अवसर पर नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में डॉ एस. एस. पारख, भोसरी ने मरीजों की जांच की. शिविर में कुल 142 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई तथा 107 मरीजों को निः शुल्क चश्मे वितरित किए गए. इस शिविर के आयोजन के लिए महर्षि आनंद सेवा प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष संदीप फुलफगर और सचिव प्रणित बागमार ने विशेष प्रयास किए. इस अवसर पर कासारवाड़ी संघ के अध्यक्ष विलास पगारिया, अनिल कटारिया, रमणलाल कर्नावट, सतीश मोदी, किरण भंडारी, महावीर कुवाड, संदीप कर्नावट, कल्पेश पगारिया, कमलेश कोठारी, चंदन बरडिया तथा मुख्य संयोजक डॉ अशोककुमार पगारिया और सौ. लता पगारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. डॉ अशोककुमार पगारिया के सौजन्य से पिछले 10 वर्षों से इस निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है.