अब एक ही छत के नीचे सारे मंत्रालय हाेंगे, यह सभी मंत्रालय ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी. शुक्रवार काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने नए पीएमओ ऑफिस का उद्घाटन किया.इससे पूर्व साउथ ब्लाॅक में आज आखिरी कैबिनेट मीटिंग हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने नए पीएमओ काॅम्प्लेक्स ‘सेवा तीर्थ’ में महिलाओं, युवाओं और कमजाेर वर्गाें से जुड़े अहम फैसलाें की फाइलाें पर साइन किए.सरकार के अनुसार, इन फैसलाें का उद्देश्य इन वर्गाें काे सीधा लाभ पहुंचाना है. प्रधानमंत्री ने पीएम राहत याेजना से जुड़ी फाइलाें पर भी साइन किए. इस पहल के तहत, एक्सीडेंड पीड़िताें काे 1.5 लाख तक का कैशलेस ट्रीटमेंट मिलेगा, जिससे उनके इलाज में देरी न हाे. साथ ही लखपति दीदी याेजना का लक्ष्य दाेगुना कर 3 कराेड़ से छह कराेड़ करने का निर्णय लिया गया. प्रधानमंत्री नकृषि अवसंरचना काेष के आवंटन काे 1 लाख कराेड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख कराेड़ रुपये करने की मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री ने 10,000 कराेड़ रुपये के काेष के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 काे मंजूरी दी है.
पीएम माेदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ((NSCS)) और कैबिनेट सचिवालय की बिल्डिंग काॅम्प्लेक्स ‘सेवा तीर्थ’ के नाम का अनावरण किया.सेवा तीर्थ काॅम्पलेक्स काॅम्प्लेक्स में 3 इमारतें हैं. इनका नाम है- सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3.सेवा तीर्थ-1 में पीएमओ है. ‘सेवा तीर्थ’-2 में कैबिनेट सचिवालय और ‘सेवा तीर्थ’-3 में एनएससीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डाेभाल का ऑफिस है.ये सभी ऑफिस पहले अलग-अलग जगहाें पर थे. बता दें कि कैबिनेट सचिवालय सितंबर 2025 में ही सेवा तीर्थ-2 में शिफ्ट हाे चुका है. आज पीएमओ के साथ एनएससीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का ऑफिस भी यहां शिफ्ट हाे जाएगा. पीएम शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन किया, जहां मंत्रालयाें के नए ऑफिस हैं. सेवा तीर्थ के उद्घाटन के बाद पीएम एक सार्वजनिक कार्यक्रम काे संबाेधित करेंगे.