राहुल गांधी अमेरिका से ट्रेड पर बड़े आंदाेलन की तैयारी में

    14-Feb-2026
Total Views |
 
 

RG 
अमेरिकी ट्रेड डील पर सत्तापक्ष व विपक्ष में भारी तनातनी मची है. इस माैके पर राहुल गांधी ने शुक्रवार काे संसद भवन परिसर में देशभर के किसान संगठनाें व नेताओं से मुलाकात की. राहुल ने किसानाें काे आश्वासन देते हुए कहा कि किसानाें के हिताें से किसी भी कीमत पर समझाैता नहीं किया जाएगा, इसके लिए जाे भी कुर्बानी देनी हाेगी वह सब देंगे.इस मुलाकात बैठक में भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझाैते के खिलाफ देशव्यापी आंदाेलन शुरू करने और किसानाें व खेत मजदूराें की राेजी-राेटी बचाने की जरूरत पर बात हुई. किसान नेताओं ने इस व्यापार समझाैते का विराेध किया. उनका कहना था कि समझाैते से मक्का, साेयाबीन, कपास, फल और मेवे उगाने वाले किसानाें की राेजी-राेटी पर असर पड़ेगा.
 
राहुल गांधी ने कहा कि इस समझाैते से कृषि उत्पादाें के आयात का रास्ता खुल गया है. आगे अन्य फसलें भी इससे प्रभावित हाे सकती हैं. बैठक में इस समझाैते के विराेध में बड़े स्तर पर राष्ट्रीय आंदाेलन करने पर बात हुई. राहुल गांधी से मिलने वालाें में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रमुख सुखपाल एस खैरा, हरियाणा के भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अशाेक बलहारा, बीकेयू शहीद भगत सिंह के अमरजीत एस माेह्री, किसान मजदूर माेर्चा-इंडिया के गुरमनीत एस मंगत और जम्मू-कश्मीर जमीदारा फाेरम के हमीद मलिक सहित कई अन्य नेता शामिल थे.