‌‘मेड इन इंडिया' पुस्तक का मुंबई में विमोचन

    16-Feb-2026
Total Views |
 
bgn

मुंबई, 15 फरवरी (आ.प्र.)

संदीप खन्ना और मनीष सभरवाल द्वारा लिखित ‌‘मेड इन इंडिया' पुस्तक का मुंबई में लोकार्पण किया गया. यह कृति भारत के फार्मा उद्योग के उत्थान, ल्यूपिन की स्थापना और उसके संस्थापक देशबंधु गुप्ता की प्रेरक जीवन-यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत करती है. पुस्तक में बताया गया है कि किस प्रकार एक समय आयात पर निर्भर देश आज दुनिया की फार्मेसी बन चुका है. राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर शिक्षक और प्रोफेसर के रूप में कार्य करने के बाद, तथा फार्मा उद्योग में अनुभव हासिल कर, देशबंधु गुप्ता ने अनेक संघर्षों के बीच एक वैेिशक कंपनी की नींव रखी. आज उनकी स्थापित कंपनी की दवाएं 120 से अधिक देशों में पहुंच रही ह्‌ैं‍. पुस्तक में असफलताओं, वित्तीय संकटों और नेतृत्व संबंधी चुनौतियों के साथ उद्यमिता की वास्तविक तस्वीर को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है. विमोचन अवसर पर ‌‘भारतीय फार्मा का अतीत और भविष्य' विषय पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया. वक्ताओं ने किफायती स्वास्थ्य सेवाओं को वैेिशक स्तर पर सुलभ बनाने में भारतीय फार्मा उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया. पुस्तक को भारत की औद्योगिक यात्रा और उद्यमशीलता की प्रेरक गाथा के रूप में सराहा गया.