कांग्रेस छाेड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल हुए

    16-Feb-2026
Total Views |
 
 
congress
 
उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार काे बड़ा घटनाक्रम देखने काे मिला, जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की.कांग्रेस छाेड़ने के बाद नसीमुद्दीन के सपा में जाने की संभावना पहले से जताई जा रही थी. लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया. उनके साथ अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सपा का दामन थामा. पार्टी के राज मुख्यालय में आयाेजित कार्यक्रम के दाैरान सपा में शामिल हाेने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके साथ उनके पुराने और सम्मानजनक संबंध रहे हैं.