महाशिवरात्रि पर पुणे के प्राचीन शिवमंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सुबह से दर्शन और जलाभिषेक के लिए लगी रहीं लंबी कतारें : जगह-जगह प्रसाद वितरण

    16-Feb-2026
Total Views |

bgn
पुणे, 15 फरवरी (आ.प्र.)

देवाधिदेव महादेव की आराधना के महापर्व महाशिवरात्रि पर शहरभर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. सुबह तड़के से ही विभिन्न शिवमंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं. श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजनअच र्ना के लिए घंटों पंक्ति में खड़े रहे. पुणे के प्रसिद्ध और प्राचीन पातालेेशर मंदिर में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा. ऐतिहासिक गुफा मंदिर में श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध और पंचामृत से अभिषेक कर भगवान शिव के दर्शन किए. मंदिर परिसर में भक्तों को साबूदाना खिचड़ी और प्रसाद का वितरण किया गया. ओंकारेेशर मंदिर में भी सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी. मंदिर में हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे. श्रद्धालुओं ने गंगाजल, शहद, दूध, जौ, बेर, बेलपत्र, धतूरा, भांग, तिल, घी, शक्कर, दही और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया. यहां सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे. पर्वती स्थित शिवमंदिर में भी भक्तों की लंबी कतार लगी रही. ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही सीढ़ियां चढ़ते नजर आए. मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा. धारेेशर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी दिनभर दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा. शनिवार पेठ स्थित प्राचीन ओंकारेेशर मंदिर, कसबा क्षेत्र का श्री नागेेशर मंदिर, रविवार पेठ का श्री सोमेेशर मंदिर और रास्ता पेठ के शिवशंकर मंदिर में विशेष भीड़ देखी गई. महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री देवदेवेेशर संस्थान, सारसबाग पर्वती तथा कोथरुड स्थित श्री मृत्युंजयेेशर मंदिर में महापूजा का आयोजन किया गया. संस्थान के वेिशस्त जगन्नाथ लडकत इस अवसर पर उपस्थित रहे. विभिन्न मंदिरों में भावपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना संपन्न हुई और श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा. कई स्थानों पर भक्तों के लिए साबूदाना खिचड़ी और ठंडाई का प्रसाद वितरित किया गया. मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शिव का जाप करते दिखाई दिए, वहीं कुछ भक्त सेवा कार्यों में जुटे रहे. पूरे दिन शहर में भक्ति, आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा.
 
भरत मित्र मंडल द्वारा शोभायात्रा भी निकाली गई

महाशिवरात्रि के अवसर पर भरत मित्र मंडल, मोदी गणपति चौक, नारायणपेठ की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इस शोभायात्रा में सुसज्जित चित्र रथ पर भव्य शिव प्रतिमा, बैंड दल, वारकरी दल, शिव-पार्वती विवाह दल, विशाल कठपुतलियां, ध्वज दल तथा ध्वनि विस्तारक वाहन शामिल थे. यह शोभायात्रा मोदी गणपति चौक से प्रारंभ होकर नारायणपेठ पुलिस चौकी, केलकर मार्ग होते हुए अप्पा बलवंत चौक पहुंची और पुनः मोदी गणपति चौक पर संपन्न हुई. इस अवसर पर भरत मित्र मंडल महाशिवरात्रि समिति के अध्यक्ष बालासाहेब दाभेकर, निरंजन दाभेकर, अनिल येनपुरे, महेश वाघ, राजेंद्र पंडित, प्रमोद घाडगे, चंदन बकरे, उमेश मिस्त्री, दिलीप ठोंबरे सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों, मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.  
 
बाणेर में ब्रह्माकुमारीज केंद्र में ‌‘सहस्र शिवलिंग' दर्शन हुए

महाशिवरात्रि के अवसर पर पुणे के बाणेर स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र में सहस्र शिवलिंग दर्शन, अर्धनारेीशर की जीवंत झांकी तथा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन भू माता ब्रिगेड की अध्यक्षा तृप्ति देसाई के हस्ते किया गया. कार्यक्रम में निर्देशक वैशाली जाधव, संजय कृष्णा रायकर, घनश्याम रायकर, डॉ. त्रिवेणी दीदी, बी.के. गीता दीदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का लाभ सैकड़ों नागरिकों ने उठाया, जबकि 48 लोगों ने रक्तदान किया. विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच की गई और नाड़ी चिकित्सक डॉ. मंगेश का मार्गदर्शन सत्र भी संपन्न हुआ. आध्यात्मिक वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहस्र शिवलिंग और अर्धनारेीशर झांकी के दर्शन किए.