देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगाे काे पिछले साल दिसंबर में पायलट और अन्य क्रू की भारी किल्लत की वजह से 7 दिनाें के भीतर 5000 से भी ज्यादा फ्लाइट्स काे कैंसिल करना पड़ा था. अब इंडिगाे अपने परिचालन काे सुव्यवस्थित करने के लिए 1,000 से अधिक पायलटाें की भर्ती करने जा रही है. एक रिपाेर्ट के मुताबिक, इंडिगाे की इस भर्ती में ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर, सीनियर फर्स्ट ऑफिसर और कैप्टन शामिल हैं. अगर इंडिगाे इस भर्ती काे सफलतापूर्वक पूरा करती है ताे यह भारतीय एयरलाइन कंपनी द्वारा की गई अभी तक की सबसे बड़ी भर्तियाें में से एक हाेगी.ईटी की रिपाेर्ट के अनुसार, भर्ती नाेटिस से पता चलता है कि एयरलाइन अपने नेटवर्क के प्रमुख विमान एयरबस ए 320 पर बिना अनुभव वाले आवेदकाें की भी भर्ती करने के लिए तैयार है.