ट्रेड डील ने टेक्सटाइल उद्याेग काे खत्म कर दिया. यह प्रतिपादन शनिवार काे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया. उन्हाेंने एक वीडियाे जारी करते हुए व्यापार समझाैते पर फिर एक बड़ा हमला केंद्र सरकार पर बाेला. उन्हाेंने कहा-माेदी सरकार देश काे गुमराह किया है.उन्हाेंने कहा केंद्र की नीति से हमारे देश का टेक्सटाइल उद्याेग पिछड़कर तबाह हाे जाएगा. लाेकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र सरकार काे अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझाैते पर केंद्र काे घेरा. इसी के साथ वाे लगातार टैरिफ का मुद्दा भी उठा रहे हैं. एक दिन पहलजहां राहुल गांधी ने किसान संघ के नेताओं से मुलाकात की. वहीं अब एक वीडियाे जारी करते हुए राहुल गांधी ने ट्रेड डील काे लेकर पीएम माेदी और भाजपा सरकार पर देश काे गुमराह करने का आराेप लगाया.
इसी के साथ दावा किया कि यह समझाैता भारत के कपास किसानाें और टेक्सटाइल उद्याेग के लिए नुकसानदायक साबित हाेगा. कपास की खेती और कपड़ा क्षेत्र से संबंधित भारत-अमेरिका व्यापार समझाैते की आलाेचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बांग्लादेश काे अमेरिका में कपड़ा निर्यात पर शून्य फीसदी टैरिफ का फायदा दिया जा रहा है. शर्त बस इतनी है कि वाे अमेरिकी कपास आयात करे. भारत के गारमेंट्स पर 18 फीसदी टैरिफ की घाेषणा के बाद जब मैंने संसद में बांग्लादेश काे मिल रही खास रियायत पर सवाल उठाया, तब माेदी सरकार के मंत्री का जवाब आया - अगर यही फायदा हमें भी चाहिए, ताे अमेरिका से कपास मंगवानी हाेगी.