राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरद पवार के स्वास्थ्य में सुधार हाे रहा है. उन्हें शनिवार काे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. जानकारी के अनुसार वे अगले कुछ दिन पुणे स्थित अपने घर पर विश्राम करेंगे. शरद पवार काे खांसी और अन्य कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पुणे के रुबी हाॅल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले पांच दिनाें से उनका उपचार चल रहा था. अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हाेने के कारण डाॅक्टराें ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है.शरद पवार के स्वास्थ्य में अब अच्छा सुधार हाे गया है. आज उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है. वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं. हालांकि, अगले तीन से चार दिन विश्राम करने की सलाह दी गई है. डाॅक्टराें ने कहा है कि तीन से चार दिन आराम करने के बाद वे यात्रा भी कर सकते हैं.अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शरद पवार पुणे स्थित अपने माेदीबाग निवास पर पहुंचे. सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ थीं. राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता जयंत पाटिल ने उनके निवास पर जाकर मुलाकात की.