चाकण, 15 फरवरी (आ.प्र.) फेडरेशन ऑफ चाकण इंडस्ट्रीज और इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ विभाग, पुणे ने मिलकर औद्योगिक सुरक्षा पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया. सुरक्षा सावधानियों, उपायों, स्वास्थ्य देखभाल वगैरह पर व्याख्यान दिए गए, साथ ही आधुनिक तकनीकी ज्ञान वगैरह के इस्तेमाल पर मार्गदर्शन भी किया गया. इस कार्यक्रम में औद्योगिक सुरक्षा पर जशरी बातें बताई गईं. कार्यक्रम में श्रद्धा होदुले (अपर निदेशक), संजय गिरी (सह निदेशक), फेडरेशन ऑफ चाकण इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शिवहरि हालन, मंजू कचोलिया (निदेशक एफसीआई), दिलीप बटवाल (सीईओ, फेडरेशन ऑफ चाकण इंडस्ट्रीज), विनोद जैन (निदेशक, फेडरेशन ऑफ चाकण इंडस्ट्रीज), संदीप लोंढे (उपनिदेशक), विजय निकोले (उपनिदेशक), अंकुश खराड़े (उपनिदेशक), विष्णु सांगोलकर (सहायक निदेशक), तन्मय ढोले (सहायक निदेशक) और 250 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए. दिलीप बटवाल ने औद्योगिक सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया. संदीप लोंढे ने ख के जरिए इंडस्ट्रियल सेफ्टी पर डिटेल में जानकारी दी. विजय निकोले और अंकुश खराड़े ने ऑक्यूपेशनल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य एंड वर्किंग कंडीशंस कोड-2020 पर विस्तृत जानकारी दी. विष्णु सांगोलकर ने एलपीजी फायर ओवन सुरक्षा पर पूरी जानकारी दी, जबकि तन्मय ढोले ने एलपीजी फायर ओवन पर केस अध्ययन विषय पर मार्गदर्शन किया. शिविर में 250 फैक्ट्रियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया पुणे जिले के अलग-अलग इंडस्ट्रियल जगहों से करीब 250 फैक्ट्रियों के प्रतिनिधियों ने इस प्रशिक्षण में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम से औद्योगिक सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली.