बंगलूरू के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास शनिवार आधी रात काे एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक कार और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच जाेरदार टक्कर हाे गई. इस हादसे में पांच लाेगाें की जान चली गई. पुलिस ने बताया कि कार बंगलूरू की ओर जा रही थी. इस दाैरान अचानक कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई, जिससे सामने से आ रही बस ने कार काे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लाेगाें ने माैके पर ही दम ताेड़ दिया. एक अन्य घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत हाे गई.हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हाे गई है.
पुलिस काे शक है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खाे दिया था. हादसे में जान गवाने वाले सभी युवकाें की उम्र 17 से 22 साल के बीच थी. ये सभी डाेड्डाबल्लापुरा के रहने वाले दाेस्त थे. राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 43 यात्रुरक्षित हैं. उन्हें दूसरी बस से आगे के सफर के लिए भेज दिया गया. मदनायकनहल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. जाॅइंट पुलिस कमिश्नर कार्तिक रेड्डी ने बताया कि हादसे के कारणाें की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की काेशिश कर रही है कि क्या कार सवार लाेग नशे में थे? इसके लिए खून के नमूने लैब भेजे गए हैं. साथ ही मृतकाें का बैकग्राउंड भी चेक किया जा रहा है.