केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साेमवार काे दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समाराेह में भाग लिया और दिल्ली पुलिस की दस नई परियाेजनाओं की आधारशिला रखी.शाह ने सभा काे संबाेधित करते हुए कहा कि सुरक्षित शहर परियाेजना के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया गया है. लगभग 857 कराेड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक ‘इंटीग्रेटेड कमांड, कंट्राेल, कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटर सेंटर’ (सी4आई) दिल्ली की जनता काे समर्पित किया गया है. उन्हाेंने कहा कि 11 जिला-स्तरीय सी3, केंद्र और 75 थाना-स्तरीय सी2, इकाइयां इस प्रणाली के साथ एकीकृत की जाएंगी.
गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली काे 10,000 कैमराें से जाेड़ने के कार्यक्रम के तहत, पहले चरण में 2,100 कैमराें काे ‘लाइव’ जाेड़ा जा चुका है. उन्हाेंने विश्वास व्यक्त किया कि सुरक्षित शहर परियाेजना आने वाले दिनाें में दिल्ली की सुरक्षा काे काफी हद तक बढ़ाएगी.शाह ने कहा कि पिछले 11 वर्षाें में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नेतृत्व में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. संसद द्वारा पारित तीन नए आपराधिक कानूनाें काे इतिहास याद रखेगा.उन्हाेंने कहा कि अगले तीन वर्षाें के भीतर पूर्ण कार्यान्वयन के बाद देश के किसी भी काेने में दर्ज की गई काेई भी प्राथमिकी सुप्रीम काेर्ट तक पहुंचेगी, जिससे अपराधियाें काे सजा और पीडिताें काे न्याय मिलना सुनिश्चित हाेगा.