चांदी 2.38 लाख रुपये किलाे, साेने का भाव 1.55 लाख ताेला

    17-Feb-2026
Total Views |
 
 
 
gold
 
साेने-चांदी की कीमताें में साेमवार काे गिरावट देखने काे मिली. बुलियन की वेबसाइट के अनुसार, चांदी की कीमत 7940 रुपये गिरकर 2.38 लाख रुपये प्रति किलाे पर पहुंच गई. वहीं साेने का भाव 1250 रुपये गिरकर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. बीते काराेबारी सत्र में मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 7,280 (3.08%) उछलकर 2,43,715 प्रति किलाे पर पहुंच गई. वहीं अप्रैल एक्सपायरी वाला साेना 2,819 (1.84%) महंगा हाेकर 1,55,655 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ.कीमताें में इस तेज उछाल से बाजार में फिर से खरीदारी का माहाैल बन गया है, हालांकि ऊंचे दामाें ने खरीदाराें काे सतर्क भी कर दिया है.बता दें कि शुक्रवार काे साेने का भाव 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम था. हालांकि, पिछले तीन काराेबारी दिनाें में चांदी 25,502 और साेना 3,224 रुपये सस्ता हुआ है. सर्राफा बाजार में 29 जनवरी काे साेने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था. तब से अब तक साेना 22,023 रुपए और चांदी 1,44,986 सस्ती हाे चुकी है.