सेंट्रल बैंक का ‌‘कृषि लोन आउटरीच' कार्यक्रम

    18-Feb-2026
Total Views |
 
vbsfb
 
पुणे, 17 फरवरी (आ. प्र.)
 उंडावाड़ी सूपे, बारामती परिसर में सेंट्रलबैंक ऑफ इंडिया, पुणे क्षेत्र द्वारा एक भव्य मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार सिंह, अंचल प्रमुख, पुणे ने की. इस अवसर पर राजेश मिश्रा, क्षेत्रीय प्रमुख, पुणे की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि ऋण वितरण को सुदृढ़ करना, किसानों तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाना तथा कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को प्रोत्साहन देने हेतु बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करना था. इस आउटरीच पहल के अंतर्गत किसान ग्राहकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को समझा गया. कार्यक्रम के दौरान पात्र किसानों को विभिन्न कृषि ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए,जिनमें फसल ऋण, कृषि उपकरण वित्त तथा संबद्ध कृषि गतिविधियों हेतु ऋण शामिल थे. इस पहल ने किसानों को सशक्त बनाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने तथा सतत कृषि विकास को बढ़ावा देने की बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाया.