बैंगलुरू/पुणे 17 फरवरी (आ.प्र.)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 16 फरवरी 2026 को बेंगलुरु में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का दौरा किया. उन्होंने पुणे स्थित कृत्रिम बुद्धिमत्ता उत्कृष्टता केंद्र का दूरस्थ उद्घाटन किया और कंपनी की एआई नीति लांच की. उन्होंने माउंटेन फायर कंट्रोल रडार का शुभारंभ किया, मिसाइल एकीकरण सुविधा का उद्घाटन किया तथा आकाश तृतीय और चतुर्थ रेजिमेंट प्रणालियों को रवाना किया. रक्षा मंत्री को क्यूआरएसएएम, एलसीए मार्क-2, एएमसीए, प्रोजेक्ट कुशा, काउंटर ड्रोन सिस्टम और नौसेना हथियार नियंत्रण प्रणाली सहित विभिन्न रक्षा परियोजनाओं की जानकारी दी गई.