शिवाजीनगर, 17 फरवरी (आ. प्र.) बकलीवाल ट्यूटोरियल्स ने जेईई मेन 2026 (सेशन 1 जनवरी प्रयास) में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दर्ज करते हुए एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता में अपना नेतृत्व सिद्ध किया है. इस वर्ष का परिणाम उच्च पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या के मामले में ऐतिहासिक रहा है. 99.95+ पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले BT पुणे के मेधावी छात्रों में सिद्धार्थ आठले 99.9864, अतेन पंचबुधे 99.9857, अवनीश खोलकर 99.9787, आरुष कुमार 99.9773, आयुष निरंकारी 99.9739, आदित्य ठाकुर 99.9734, रायन आनंद 99.9654, चिन्मय गोखले 99.9528 शामिल हैं. उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए BT ने इस वर्ष उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जिसमें 99.9 पर्सेंटाइल से अधिक 20 छात्र, 99.5 पर्सेंटाइल से अधिक 111 छात्र, और 99 पर्सेंटाइल से अधिक 192 छात्र हैं. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुणे में बड़े अंतर से 99, 99.5 और 99.9+ पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले छात्रों की सर्वाधिक संख्या बकलीवाल ट्यूटोरियल्स की रही है. बताया गया कि यह उपलब्धि BT की सशक्त शैक्षणिक प्रणाली, सुव्यवस्थित शिक्षण पद्धति, कठोर टेस्ट श्रृंखला, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित कार्यप्रणाली का प्रमाण है.