राेहन बिल्डर्स का ‌‘क्लीन एंड ग्रीन अभियान' शुरू

मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम ने की सराहना : बिल्डर्स द्वारा ‌‘माई सोसायटी, माई वेलेंटाइन" की अहम पहल

    18-Feb-2026
Total Views |

bfb
शिवाजीनगर, 17 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

यदि प्रत्येक नागरिक और हाउसिंग सोसायटी छोटे लेकिन सार्थक कदम उठाना शुरू कर दे, तो हम सब मिलकर पुणे को वास्तव में एक क्लीन एंड ग्रीन शहर बना सकते हैं. इस प्रतियोगिता के मानक- जिनमें स्थिरता पहल, सौर ऊर्जा अपनाना, अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, स्वच्छता मानक, सुरक्षा उपाय, नवाचार और सर्वोत्तम शासन अभ्यास शामिल हैं जिम्मेदार शहरी जीवन के आवश्यक स्तंभों को दर्शाते हैं, ऐसी विचार मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने व्यक्त किए. वह रोहन बिल्डर्स द्वारा आयोजित माय सोसायटी, माई वेलेंटाइन अंतर सोसायटी प्रतियोगिता के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सभी रोहन सोसायटियों के सामूहिक सहयोग से एक स्वच्छ और हरित पुणे बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम बताया. पुणे के ‌‘क्लीन एंड ग्रीन' मिशन के अनुरूप इस विशेष इंटर-सोसायटी पहल का आयोजन किया. इस पहल का उद्देश्य रोहन बिल्डर्स द्वारा सौंपे गए आवासीय प्रोजेक्ट्स में स्थिरता, सुरक्षा और सामुदायिक शासन में उत्कृष्टता को पहचानना और प्रोत्साहित करना था. वेलेंटाइन डे के अवसर पर आयोजित यह भव्य समारोह सामूहिक गौरव और जिम्मेदार सामुदायिक प्रबंधन का प्रतीक बना. समारोह में मनीषा कोष्टी (सचिव, पुणे जिला सहकारी हाउसिंग फेडरेशन) और मृदगंधा जोशी (निदेशक, पुणे जिला सहकारी हाउसिंग फेडरेशन) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे. मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वास्तुकारों के एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल द्वारा पूरी जांच की गई थी. विजेताओं में सोसायटी ऑफ द ईयर: रोहन मिथिला - 1 (प्रथम), रोहन निलय और रोहन गरिमा, स्पेशल इनिशिएटिव अवार्ड्स (विशेष पहल पुरस्कार): रोहन तरंग, रोहन कृतिका और रोहन अभिलाषा, राइजिंग स्टार कैटेगरी: कई अन्य सोसायटियों को इस श्रेणी में सम्मानित किया गया. यह आयोजन रोहन बिल्डर्स की नेतृत्व टीम- संजय लुंकड, अभिषेक भटेवरा और अेिशन लुंकड की उपस्थिति में संपन्न हुआ.  
 
समुदायों के भीतर मजबूत और स्थायी संबंध बनाने में मदद

रोहन बिल्डर्स की जीएम (मार्केटिंग और सेल्स) पूजा भागवत ने कहा, रोहन बिल्डर्स में हमारा मानना है कि हमारी जिम्मेदारी घरों को सौंपने के साथ खत्म नहीं होती है. हम अपनी सोसायटियों को कुशलतापूर्वक कार्य करने, नवाचार करने और समय के साथ जिम्मेदार प्रथाओं को बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से मार्गदर्शन और समर्थन देते हैं. यह निरंतर जुड़ाव हमें अपने समुदायों के भीतर मजबूत और स्थायी संबंध बनाने में मदद करता है. इस पहल के माध्यम से, हम उन सोसायटियों का सम्मान करते हैं जो सचेत और सामूहिक शहरी जीवन के लिए प्रेरक बेंचमार्क स्थापित करती हैं.