पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी का ‘परिवर्तनकारी सत्संग' 20 से
18-Feb-2026
Total Views |
स्वारगेट, 17 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) श्रीमद् राजचंद्रजी के परम भक्त, आत्मज्ञानी गुरु, आध्यात्मिक मार्गदर्शक, मानवता के अग्रदूत और श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर के संस्थापक पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी के सत्संग का आयोजन पुणे में किया गया है. शुक्रवार और शनिवार (20 और 21 फरवरी) को रात 8 से 10 बजे के बीच यह सत्संग स्वारगेट स्थित गणेश कला क्रीडा मंच पर संपन्न होगा. युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में पहचाने जाने वाले पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी दुनिया भर के 96 युवा केंद्रों के माध्यम से सत्संग, साधना, सेवा, संस्कृति और स्पोटस इन पांच ‘एस' उपक्रमों के जरिए युवाओं को उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं. अपने भावनात्मक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर सत्संग के सकारात्मक प्रभाव का अनुभव करने के लिए बड़ी संख्या में साधक इसमें सम्मिलित होंगे. श्रीमद् राजचंद्र लव एंड केयर का कार्य, साथ ही श्रीमद् राजचंद्र डिवाइन टच के दुनिया भर में फैले 252 केंद्रों के माध्यम से बच्चों के मन में मूल्यों का बीजारोपण किया जा रहा है. पुणेवासियों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आवाहन किया गया है.
दुनिया भर में 206 केंद्रों के माध्यम से सक्रिय भगवान महावीर स्वामी के सनातन मार्ग के प्रवर्तक और उद्धारक, आत्मज्ञानी संत, साक्षात अध्यात्म और प्रखर बुद्धिजीवी श्रीमद् राजचंद्रजी ने लगभग 150 वर्ष पूर्व आत्म-प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त किया था. आंतरिक परिवर्तन के लिए कार्यरत आध्यात्मिक अभियान संस्था श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर आज दुनिया भर में अपने 206 केंद्रों के माध्यम से सक्रिय है.