भाेजन में लें कम कैलाेरी वाली चीजें

    19-Feb-2026
Total Views |
 
 

food 
सर्दियाें का समय हमारे शरीर की राेग प्रतिराेधक क्षमता यानी इम्युनिटी में सुधार करने के लिए बेहतर माना जाता है. हरी सब्जियाें का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें.अच्छी सेहत के लिए फाइबर से भरपूर आहार लें. सर्दियाें के समय पाचन क्षमता पूरी तरह से काम करती है, इसलिए इस दाैरान हेल्दी और भारी भाेजन लिया जा सकता है. सर्दियाें में ऐसा आहार लेना चाहिए, जिनकी कम मात्रा लेने पर भी शरीर काे भरपूर कैलाेरी मिले.
 
कैसा हाे आहार : सर्दियाें में ऐसा आहार लेना चाहिए, जिनकी कम मात्रा लेने पर भी शरीर काे भरपूर ऊर्जा मिले.हरी पत्तेदार सब्जियां बेहतरीन भाेजन हैं, क्योंकि उनमें फाइबर, फाेलिक एसिड, विटामिन सी, पाेटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य पाेषक पदार्थ पर्याप्त मात्रा में हाेते हैं. इसलिए हरी सब्जियाें का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें.फाइबर कई गंभीर बीमारियाें से रक्षा करता है. फाइबर अपच सिंड्राेम में भी मदद करता है. अच्छी सेहत के लिए घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर आहार लें.ऐसे आहाराें में अनाज, मल्टीग्रेन आटा, ब्राउन ब्रेड और उच्च फाइबर से यु्नत बिस्किट, सेब, दालें, ब्राेकली, सूखे मेवे आदि शामिल हैं. सर्दियाें में हमें ज्यादा ऊर्जा की जरूरत हाेती है.इसलिए ऐसी चीजें खानी चाहिए, जाे शरीर काे गर्म रखने के साथ-साथ हमारी प्रतिराेधक क्षमता काे भी ठीक रखें.