क्रिसलिस एंटरप्रेन्योर फोरम ने रचा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

एसएमई के लिए सबसे बड़ा बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित : 66 टीमें और कुल 726 एसएमई कर्मचारियों ने लिया भाग

    19-Feb-2026
Total Views |
 
bdbg

बावधन, 18 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

क्रिसलिस एंटरप्रेन्योर फोरम (उएऋ) ने 15 फरवरी 2026 को वेिश का सबसे बड़ा बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराया है. यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि बॉक्स क्रिकेट के लिए इससे पहले दुनिया में कोई गिनीज रिकॉर्ड मौजूद नहीं था. इस ऐतिहासिक उपलब्धि की शुरुआत 3 फरवरी से हुई जहां क्रिसलिस एसएमई लीग में 66 टीमें शामिल रहीं. प्रत्येक टीम में 11 विशिष्ट खिलाड़ी थे, और कुल 726 एसएमई कर्मचारियों ने भाग लिया. पुणे, मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की 30 से अधिक उद्योगों का प्रतिनिधित्व करते हुए, इस टूर्नामेंट ने भारत की अर्थव्यवस्था की सच्ची रीढ़ कर्मचारियों का उत्सव मनाया.  
 
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र मिला
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र प्रवीण पटेल (गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के वरिष्ठ आधिकारिक निर्णायक एवं रॉयल ब्रिटिश एयर फोर्स के सेवानिवृत्त इंजीनियर), द्वारा प्रदान किया गया. उन्होंने कहा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स असाधारण मानवीय प्रयासों को सम्मानित करता है, और यह टूर्नामेंट उसी का सजीव उदाहरण है. गिनीज प्रमाणपत्र मनीष गुप्ता, अध्यक्ष क्रिसलिस एंटरप्रेन्योर फोरम, के साथ रचना गुप्ता (संस्थापक), तथा विदिशा कुकरेजा (उपाध्यक्ष), क्रिसलिस बिजनेस सोल्यूशंस प्रा. लि. द्वारा प्राप्त किया गया.
क्रिसलिस एंटरप्रेन्योर फोरम सशक्त मंच बना
वर्ष-2012 में स्थापित, क्रिसलिस एंटरप्रेन्योर फोरम 15 उद्यमियों के एक छोटे समूह से बढ़कर आज 1,500 से अधिक उद्यमियों का एक सशक्त मंच बन चुका है. फोरम के अध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में यह उपलब्धि सीईएफ का तीसरा वेिश रिकॉर्ड है.