दुबई में गोवा की ‌‘वेलनेस टूरिज्म विजन' प्रदर्शनी संपन्न

तीसरी अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन में भागीदारी रणनीतिक पहल का हिस्सा : यूएई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित की गई थी प्रदर्शनी

    19-Feb-2026
Total Views |

bfBf


 दुबई, 18 फरवरी (आ.प्र.)

गोवा राज्य ने ‌‘तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन और प्रदर्शनी'में गर्व के साथ अपनी भागीदारी दर्ज की. विज्ञान भारती (साइंस इंडिया फोरम-यूएई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, यूएई में किया गया. यह प्रदर्शनी 15 से 17 फरवरी तक आयोजित की गई थी. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय, भारतीय दूतावास (यूएई) और भारतीय वाणिज्य दूतावास (दुबई) के संरक्षण में इस प्रदर्शनी के आयोजन से जुड़ा है. यह आयोजन संवाद, सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान और समग्र स्वास्थ्य देखभाल प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए एक जीवंत मंच के रूप में उभरा. इस सम्मेलन का मुख्य विषय (फोकल थीम) मन-शरीर के स्वास्थ्य में साक्ष्य-आधारित आयुष हस्तक्षेप है. आयुर्वेद प्रदर्शनी में गोवा की भागीदारी एक रणनीतिक पहल का हिस्सा है, जो वेलनेस टूरिज्म (स्वस्थता पर्यटन) की दिशा में राज्य के मजबूत प्रयासों के अनुरूप है. चूंकि वेिश स्तर पर वेलनेस ट्रैवल (स्वस्थता के लिए यात्रा) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में गोवा का स्टॉल अपने अनूठे विचार और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से बने डिजाइन के कारण आकर्षण का केंद्र रहा. इस स्टॉल का उत्तरदायित्व सूचना एवं प्रचार विभाग द्वारा संभाला गया और इसका निष्पादन उनकी ईएमए मैसर्स शॉन एडइवेंट के माध्यम से किया गया. तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष मंत्रालय प्रतापराव जाधव के हाथों किया गया था इस अवसर पर वैद्य राजेश कोटेचा (सचिव, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार), डॉ. दीपक मित्तल (यूएई में भारत के राजदूत) और महामहिम डॉ. अलवी अलशेख अली (महानिदेशक, दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.महामहिम डॉ. अलवी अलशेख अली (महानिदेशक, दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण) ने स्टॉल के अपने दौरे के दौरान गतिविधियों में गहरी रुचि दिखाई. उन्होंने आयुष और संबद्ध क्षेत्रों में की जा रही विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित ापसा के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. समीर साडेकर शामिल थे. सम्मेलन और प्रदर्शनी के दौरान प्रभावी प्रतिनिधित्व और जुड़ाव के लिए डॉ. दीपाली शिरवईकर और डॉ. शांभवी गाडगिल भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं, जो आयुर्वेदिक दवाओं के क्षेत्र की प्रमुख हितधारक हैं और विदेशी ग्राहकों के साथ कार्य करने का बहुमूल्य अनुभव रखती हैं. वेलनेस रिट्रीट्स के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में प्रदर्शन राज्य पवेलियन का उद्घाटन करने के बाद अनौपचारिक बातचीत में दीपक बांदेकर (निदेशक, सूचना एवं प्रचार विभाग) ने कहा, प्रदर्शनी में गोवा की भागीदारी राज्य को एक वैेिशक वेलनेस गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. गोवा के लिए, यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं थी, बल्कि हमारे बढ़ते वेलनेस इकोसिस्टम को प्रदर्शित करने और हमारी पर्यटन विविधीकरण रणनीति के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में आयुर्वेद को मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक भागीदारी थी. ब्रांडिंग, हितधारकों के साथ संवाद और मीडिया आउटरीच के माध्यम से, हम गोवा को प्रामाणिक आयुर्वेदिक चिकित्सा और वेलनेस रिट्रीट्स के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने में सफल रहे.