मुंबई-नासिक हाइवे पर 360 किलोवाॅट अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन लांच

    20-Feb-2026
Total Views |

bfbg  
मुंबई, 19 फरवरी (आ.प्र.)

स्वीडन की लग्जरी कार निर्माता वोल्वो कार इंडिया और देश के अग्रणी ईवी चार्जिंग नेटवर्क चार्ज जोन ने इगतपुरी के पास फूड हिल्स में मुंबई-नासिक हाईवे पर 360 किलोवाट क्षमता वाला अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है. यह स्टेशन स्टार चार्ज पावर यूनिट और दो डायनैमिक लोड बैलेंसिंग डिस्पेंसर से लैस है, जो तेज और कुशल बिजली वितरण सुनिश्चित करते हैं. महाराष्ट्र के सबसे व्यस्त इंटरसिटी रूट्स में से एक पर स्थित इस स्टेशन में वोल्वो ईवी के लिए समर्पित बे की सुविधा है. साथ ही, एप-आधारित नेविगेशन और पेमेंट सिस्टम ग्राहकों को सहज और भरोसेमंद चार्जिंग अनुभव प्रदान करता है. वोल्वो कार इंडिया की एमडी ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि यह पहल सस्टेनेबल मोबिलिटी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. वहीं, चार्जजोन के संस्थापक एवं सीईओ कार्तिकेय हरियानी ने इसे प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी चार्जिंग नेटवर्क की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. यह प्रोजेक्ट 2025 में हुए समझौता ज्ञापन के तहत पूरा किया गया है. योजना के अनुसार 2026 में प्रमुख राष्ट्रीय कॉरिडोर पर और हाई-स्पीड चार्जिंग स्टेशन जोड़े जाएंगे, जिससे लंबी दूरी की ईवी यात्रा और अधिक तेज, सुविधाजनक और बाधारहित बनेगी.