पुणे, 19 फरवरी (आ.प्र) भारत फोर्ज लिमिटेड और वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज ने ऑटोमोटिव, रक्षा और डेटा सेंटर प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए ह्ैं. इस साझेदारी का उद्देश्य ऑटोमोटिव, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डेटा सेंटर इकोसिस्टम सहित अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों में संयुक्त रूप से अवसरों का लाभ उठाना है. कंपनियां उन्नत इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और सटीक विनिर्माण में अपनी पूरक क्षमताओं का लाभ उठाकर भविष्य के लिए तैयार समाधान विकसित करने की योजना बना रही हैं. समझौते के तहत भारत फोर्ज और वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज भारत फोर्ज के उपाध्यक्ष एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक अमित कल्याणी ने कहा कि यह साझेदारी नवाचार को गति देने और दीर्घकालिक मूल्य सृजन को मजबूत करने में मदद करेगी. उन्होंने कहा, यह साझेदारी हमें उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने, नवाचार को गति देने और अपने ग्राहकों व हितधारकों को प्रदान किए जाने वाले समाधानों की गुणवत्ता बढ़ाने में सक्षम बनाती है. उत्कृष्टता के प्रति हमारे साझा दृष्टिकोण वाले साझेदारों के साथ जुड़कर हम एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं, जो ज्ञान के आदान-प्रदान, परिचालन दक्षता और दीर्घकालिक मूल्य सृजन को बढ़ावा देता है. वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत अग्रवाल ने कहा कि यह सहयोग कंपनी के उन्नत इंजीनियरिंग और डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित प्रयासों को मजबूती देगा. उन्होंने कहा, उत्पाद इंजीनियरिंग और विनिर्माण में हमारी क्षमताओं को भारत फोर्ज के डोमेन नेतृत्व के साथ मिलाकर हमारा लक्ष्य ऑटोमोटिव, रक्षा और डेटा सेंटर इकोसिस्टम के साथ-साथ अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में अगली पीढ़ी के समाधानों के विकास में तेजी लाना है.