टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सुपर-8 में धमाकेदार प्रवेश

शिवम दुबे की 66 रनों की आकर्षक पारी : नीदरलैंड्स ने भारत को बेहतरीन टक्कर दी

    20-Feb-2026
Total Views |

y5u
अहमदाबाद, 19 फरवरी

भारत का आईसीसी टी-20 वेिशकप के सुपर एट्स के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होनेवाले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से सामना होना है. सह-मेजबान ने यहीं पर अपने वर्ग के आखिरी मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत तो हासिल कर ली लेकिन पिछले चैंपियन और टाइटल पर कब्जा बरकरार रखने की सबसे बड़े दावेदार टीम से जो अपेक्षित था, वैसा धमाकेदार खेल देखने नहीं मिला. 17 रन पीछे रह जानेवाले नीदरलैंड्स ने भारत को बेहतरीन टक्कर दी. भारत ने 5 जून, 2024 और 18 फरवरी, 2026 के बीच लगातार बारहवीं जीत दर्ज कर टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार जीत का अपना रिकॉर्ड और आगे बढ़ाया है. भारत ने अपने सभी चार मैच जीतकर और ग्रुप में टॉप पर रहते हुए लीग स्टेज खत्म किया. अब टीम यहीं पर अगले तीन दिन आराम करेगी. भले ही अभिषेक शर्मा आईसीसी की टी- 20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में सबसे ऊपर हों लेकिन इस टूर्नामेंट के अहमदाबाद में खेले गए इस तीसरे मैच में उन्होंने शून्य बनाने की हैट्रिक पूरी की. इस साल यह उनका पांचवां शून्य था. वास्तव में तो पिछले मैच की तरह इंडियन बैट्समैन अपनी बैटिंग के पहले हाफ में पूरा दबदबा नहीं बना पाए्‌‍. अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन नहीं चले और तिलक वर्मा तथा सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत के बाद ठीक उसी समय लौटे जब वे जम चुके रहे. लेकिन यहीं पर भारतीय टीम दूसरी टीमों के मुकाबले बीस हो जाती है कि उसका कोई ना कोई बल्लेबाज कमी की भरपाई कर देता है. यह काम शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने बख़ूबी किया. शिवम दुबे ने अहम भूमिका निभाते हुए सिर्फ 31 गेंदों पर अपने करियर की सबसे अच्छी 66 रन की पारी खेली. दुबे की टी-20 वर्ल्ड कप में यह पहली हाफ सेंचुरी थी. उन्होंने भारत को उस वक्त 193-6 के मुश्किल स्कोर तक पहुंचाया, जब टीम शुरू में डच स्पिनर आर्यन दत्त के खिलाफ संघर्ष कर रही थी. 25 गेंदों में अपना पचास रन पूरा करनेवाले दुबे ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 76 रन जोड़े. दुबे और पांड्या ने मिलकर नौ छक्के मारे, भारत ने आखिरी पांच ओवरों में 75 जोड़े, जिससे 68,000 की भीड़ को खूब मनोरंजन मिला. दूसरे आखिरी ओवर में दुबे-पंड्या की जोड़ी ने काइल क्लेन की गेंद पर 21 रन ठोक्‌ें‍. भारत के बल्लेबाजों ने कुल 13 छक्के मारे.  
 
  वरुण चक्रवर्ती का जादू चला

भारतीय स्पिन जादूगर वरुण चक्रवर्ती ने भी अपना स्पिन जादू दिखाया और तीन ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए्‌‍. वैसे जोश से भरी डच टीम ने 176-7 के स्कोर के साथ अच्छा जवाब दिया था. इसकी एक बड़ी वजह भारतीय फील्डरों द्वारा कुछ कैच छोड़ना भी रहा.