वेल्लोर, 20 फरवरी (आ.प्र.) वीआईटी के उपाध्यक्ष श्री शंकर वेिशनाथन को राजामंगला प्रौद्योगिकी वेिशविद्यालय क्रुंगथेप (आरएमयूटीके), थाईलैंड द्वारा इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी प्रबंधन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है. वेिशविद्यालय परिषद की सर्वसम्मत स्वीकृति के बाद यह प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की गई.यह सम्मान शंकर के असाधारण नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धियों और इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी प्रबंधन के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है. यह उपाधि थाईलैंड के प्रिवी काउंसिल के पलाकोर्न सुवानरथ और राजमंगला प्रौद्योगिकी वेिशविद्यालय (आरएमयूटीके) के अध्यक्ष डॉ. पिचाई जनमनी द्वारा प्रदान की गई. मानद उपाधि संस्था द्वारा विशिष्ट सेवा और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए प्रदान की जाने वाली सर्वोच्च शैक्षणिक मान्यता का प्रतीक है. समारोह में वीआईटी चांसलर जी. वेिशनाथन, आर. बालसुब्रमण्यम, सहायक उपाध्यक्ष कादंबरी एस. वेिशनाथन और डॉ. श्रवण कृष्ण उपस्थित थे. मिधानि द्वारा एससी-एसटी हब के सहयोग से विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम संपन्न.