‌‘दर्शन' जूस बार पुणे का लैंडमार्क, सफलता के 50 वर्ष पूरे

    21-Feb-2026
Total Views |

vgfsBf

पुणे, 20 फरवरी (आ. प्र.)

प्रभात रोड पर स्वाद की खुशबू बिखेरने वाला ‌‘दर्शन' ने शुक्रवार को अपने 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं. 1976 में शीतल आहुजा ने एक छोटे से जूस बार के रूप में इसकी शुरुआत की थी. द्वारिका रेस्टोरेंट के संस्थापक लालजीभाई ठक्कर के मार्गदर्शन में शुरू हुआ यह सफर मेहनत, निष्ठा और गुणवत्ता के बल पर आज पुणे का लोकप्रिय फूड डेस्टिनेशन बन गया है. शुरुआत में जूस बार रहे दर्शन में समय के साथ ग्राहकों की पसंद के अनुसार व्यंजन जुड़ते गए और आज यहां 150 से अधिक व्यंजन उपलब्ध हैं. दर्शन की पहचान उसकी शुद्धता औरगुणवत्ता से है. यहां एमएसजी, कृत्रिम रंग और संरक्षक का उपयोग नहीं किया जाता. शुद्ध पानी की फिल्ट्रेशन व्यवस्था, आधुनिक और स्वच्छ जूस मशीनें तथा रोज ताजी सब्जियों और फलों का उपयोग इसकी खासियत है. यही कारण है कि हल्का, सुरक्षित और अलग स्वाद चाहने वालों की पहली पसंद दर्शन है. यह केवल रेस्टॉरेंट नहीं, बल्कि 300 परिवारों से जुड़ा एक बड़ा परिवार है. मैनेजर विन्सेट 45 वर्षों से यहां कार्यरत हैं. बिहार के मधुबनी जिले के गंगद्वार गांव से भी अनेक कर्मचारी वर्षों से यहां जुड़े हैं. 2014 में दूसरी पीढ़ी के रूप में कुणाल और विशाखा ने व्यवसाय संभाला और 2018 में बाणेर में दूसरी शाखा शुरू की. लवीना आहूजा और वित्तीय अनुशासन संभालने वाली श्रद्धा काले का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आज दो शाखाओं और जस्ट कैजुअल्स के 12 स्टोर्स के साथ ‌‘दर्शन'स्वाद, वेिशास और ईमानदारी का स्वर्णिम प्रतीक बन चुका है.