शारीरिक गतिविधियाें के कम हाेने और जीवनशैली में बदलाव के कारण हमारे शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ती जा रही है. शरीर की चर्बी काे कम करने के लिए द्विपाद वृत्ताकार क्रिया लाभकारी हाे सकती है.इस आसन काे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं. अब दाेनाें काेहनियाें की मदद से अपने शरीर के ऊपरी हिस्से काे उठाएं, छाती काे तानकर रखें, आपका कंधा और काेहनी 90 डिग्री में हाेना चाहिए. इसके बाद दाेनाें पैराें काे धीरे-धीरे दाहिनी तरफ से उठाते हुए बड़ा गाेल बनाएं. यह एक्नलाॅकवाइज वृत्त हाेना चाहिए. 1 बार गाेला बनाने में 15-20 सेकंड लगने चाहिए. जब आप थक जाएं, ताे शवासन में विश्राम करें और शरीर काे ढ़ीला छाेड़ दें. यही क्रिया एंटी ्नलाॅक वाइज करें.
द्विपाद वृत्ताकार क्रिया काे यदि लेट कर किया जाए, ताे कमर पर तनाव आता है और पूर्ण लाभ नहीं मिलता. जब हम काेहनियाें के बल इस क्रिया काे करते हैं, तब यह सीधा प्रभाव पेट और कमर की चर्बी पर डालती है. इस दाैरान कंधा और काेहनी 90 डिग्री में हाें.
इस आसन काे करते हुए कुछ सावधानियां अवश्य बरतें. दाेनाें काेहनियां पास-पास रखें. हथेलियां धरातल पर टिकी हाें. क्रिया के दाैरान गर्दन पर तनाव न आएं, छाती फूली हुई हाेनी चाहिए. घुटने हमेशा सीधे रहें.जिनकी गर्दन में दर्द, सूजन या अकड़न है, वे यह क्रिया लेटकर करें.