मध्यप्रदेश में पुतला दहन के दाैरान भड़की आग, ट्रैफिक टीआई झुलस गए

    21-Feb-2026
Total Views |
 
 

MP 
 
मैहर में शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे कांग्रेस के विराेध प्रदर्शन के दाैरान ट्रैफिक टीआई आग से झुलस गए. यह घटना उस समय हुई, जब प्रदर्शनकारी पुतला दहन कर रहे थे और पुलिस उन्हें राेकने की काेशिश कर रही थी. यह प्रदर्शन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ किया जा रहा था.दरअसल, विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के खिलाफ अपशब्द कहे थे.पुतला दहन के दाैरान टीआई विक्रम सिंह पाठक हालात संभालने की काेशिश कर रहे थे. इसी दाैरान आग अचानक भड़क गई और वे झुलस गए. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद मैहर एसपी ने कहा कि इस घटना से सभी आहत हैं. उन्हाेंने कहा कि सार्वजनिक स्थानाें और चाैराहाें पर पेट्राेल जैसे ज्वलनशील पदार्थाेंका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्याेंकि इससे कभी भी बड़ा हादसा हाे सकता है.आम लाेगाें की जान खतरे में पड़ सकती है. पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जिम्मेदार लाेगाें के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में प्रदर्शन था. कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति ली थी.