पिंपरी, 20 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र स्टेट टेक्निकल एजुकेशन इंटर- डिप्लोमा स्टूडेंट्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा पंढरपुर के स्वेरी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित डी-1 जोनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में, मुंबई की विद्यालंकार पॉलिटेक्निक गर्ल्स टीम ने फाइनल मैच में पिंपरी-चिंचवड़ पॉलिटेक्निक (पीसीपी) की गर्ल्स टीम को हराया. पीसीपी गर्ल्स टेबल टेनिस टीम में भार्गवी मराठे, मानसी ताम्हणे, यशश्री टेंबरे , ऋतुजा मालकर, भक्ति भूमे आदि शामिल थीं. बैडमिंटन टूर्नामेंट में, के.जे. सोमैया टेक्निकल कॉलेज, मुंबई की गर्ल्स टीम ने पिंपरी-चिंचवड़ पॉलिटेक्निक टीम को हराया. उपविजेता पीसीपी गर्ल्स बैडमिंटन टीम में अनुष्का बहिरट, जान्हवी पाटिल, समीक्षा गरगटे, रिद्धिश्री वनगुट्टे और सई पाटिल शामिल थीं. स्पोर्ट्स इंचार्ज सुनील जगताप, किशोर गव्हाणे, लक्ष्मी थरकुडे, प्रो.जे. यू.शिंदे, वर्षा राजमाने, एन.वी. सूर्यवंशी पी.एस. उंडे ने मार्गदर्शन किया. पीसीईटी के प्रेसिडेंट ज्ञानेेशर लांड़गे, वाइस प्रेसिडेंट पद्मा भोसले, सेक्रेटरी विट्ठल कालभोर, खजांची शांताराम गराडे, ट्रस्टी और पीसीयू के चांसलर हर्षवर्धन पाटिल, उद्यमी नरेंद्र लांडगे, अजिंक्य कालभोर, कार्यकारी संचालक डॉ. गिरीश देसाई, पीसीपी प्रिंसिपल डॉ. विद्या बैकौड ने टेबल टेनिस और बैडमिंटन कॉम्पिटिशन में स्टेट- लेवल उपविजेता टाइटल जीतने पर गर्ल्स टीम और उनके मार्गदर्शकों को बधाई दी. पंढरपुर के स्वेरी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में स्पर्धा का आयोजन हुआ था