टाटा की पंच ईवी फेसलिफ्ट कार लांच

    21-Feb-2026
Total Views |

vvfv
पुणे, 20 फरवरी (आ. प्र.)

टाटा मोटर्स ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद पंच ईवी फेसलिफ्ट को लांच कर दिया है. पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 12.59 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी बैटरी-एज-ए-सर्विस विकल्प भी दे रही है, जिसके तहत यह एसयूवी 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदी जा सकती है. इस प्लान में ग्राहकों को बैटरी किराये के रूप में प्रति किलोमीटर 2.6 रुपये देने होंगे. इसकी बुकिंग ऑनलाइन और डीलरशिप दोनों जगह शुरू हो चुकी है. सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इस कार में हिल होल्ड असिस्ट, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, आई-टीपीएमएस और आइसोफिक्स माउंट जैसे मानक फीचर्स सभी मॉडलों में मिलते हैं.टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट 195 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है. कार का कर्ब वेट 1360 किलोग्राम है, जो बेहतर स्थिरता प्रदान करने का दावा करता है.