्नया एआई में नवाचार के साथ माैलिकता की शर्त है?

    21-Feb-2026
Total Views |
 
 

thoughts 
आज हम विकसित दुनिया का जाे चेहरा देख पा रहे हैं, उसमें विज्ञान और तकनीकी उन्नति की बड़ी भूमिका है.यही वजह है कि जैसे ही किसी नई तकनीक का आविष्कार हाेता है, दुनिया में उसे समझने और अपनाने की हाेड़ पैदा हाे जाती है. हाल के अरसे में इंटरनेट के बाद जिस तकनीकी आविष्कार की सबसे ज्यादा चर्चा रही है, वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) है. सवा तीन साल पहले नई भूमिका में अवतरित हुई इस तकनीक के कमाल इतने लुभावने हैं कि लगभग हर महीने दुनिया के किसी न किसी काेने से इससे जुड़े किसी नए करिश्मे की खबर आ जाती है. यही वजह कि इस तकनीक में दुनिया के अग्रणी देशाें के साथ कदमताल करने की मंशा से भारत सरकार ने वैश्विक स्तर का पांच दिवसीय एक आयाेजन ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ नाम से किया और 140 देशाें काे इसमें आमंत्रित किया.
 
देश में यह पहल निश्चय ही सराहनीय है, लेकिन तकनीकी नवाचार (इनाेवेशन) की कुछ अलिखित शर्तें हैं, जिनमें माैलिकता पहली है. माैलिक और रचनात्मक विचाराें-आविष्काराें के बल पर कुछ देश और संगठन तकनीकी श्रेष्ठता और वैश्विक मान्यता अर्जित करते हैं और सफलता की नई मीनारें खड़ी करते हैं. अभिप्राय यह कि तकनीकी नवाचार में नकल या काॅपी-पेस्ट जैसी चीजें नहीं चलतीं. इसमें कुछ अलग हटकर कर दिखाना ही सफलता की प्रमुख अनिवार्यता है. इस दृष्टिकाेण से ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में घटित कुछ घटनाओं काे देखें, ताे लगता है कि एक तकनीक के रूप में एआई की जाे बड़ी खामी है, वह इसके परिदृश्य में शामिल हाे रहे कुछ लाेगाें-संगठनाें काे भी अपनी पकड़ में ले चुकी है और उनका व्यवहार इसी के अनुरूप है.
 
एआई पर ताेहमत यह है कि यह अपनी ओर से कुछ नया नहीं रचती या रचनात्मक नहीं जाेड़ती है. कुछ आंकड़ाें, तथ्याें और पैटर्न काे समझकर एक सुनिश्चित ढांचे में चीजाें काे पेश कर देना ही इसकी भाषा में नवाचार है, जाे असल में नहीं है. चीजाें काे तेजी से संजाेकर नए पैटर्न में काेई सामग्री पेश कर देना ताे इसे (एआई टूल्स काे) आता है, लेकिन यह औसत इंसानी समझ के दायरे से बाहर नहीं जा पाती. जबकि नवाचार इससे काफी अलहदा हाेता है. यही वजह कि एआई समिट के तीसरे दिन दिल्ली-एनसीआर के एक निजी विश्वविद्यालय की ओर से महासम्मेलन में दिखाए जा रहे एआई राेबाेट और साॅकर ड्राेन काे लेकर किए जा रहे दावाें की सच्चाई सामने आ गई कि इन्हें चीन और काेरियाई कंपनियाें से खरीदा गया है, न कि विश्वविद्यालय के तंत्र और छात्राें ने बनाया है. हालांकि विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि उनके कैंपस में इन्हें डेवलप किया जा रहा था, न कि इन्हें बनाया (बिल्ड किया) गया था.
 
अगर ऐसा भी है, ताे यह किसी का चित्र या वीडियाे देखकर उसकी नकल (डीपफेक) तैयार करने के समकक्ष बैठता है और हमें एआई काे लेकर देश में हाे रही पहलकदमियाें काे लेकर ज्यादा गंभीरता से विचार करने काे प्रेरित करता है.यहां एआई काे लेकर भारत में हाे रहे कथित नवाचार काे लेकर सवाल पैदा हाेते हैं. जैसे, पहला सवाल यह कि क्या हमें वास्तव में इसकी जरूरत है? एक ऐसी तकनीक, जिस पर आराेप हैं कि वह सैकड़ाें क्षेत्राें में दखल देते हुए लाखाें राेजगार खा जाएगी, आबादी बहुल देश में तभी काेई अर्थ रखती है, जब उससे नई किस्म के दूसरे लाखाें राेजगार पैदा हाें. अभी इसका सटीक उत्तर मिलने में वक्त है, क्याेंकि चैटजीपीटी के नए अवतार में सामने आए अभी इसे महज सवा तीन साल बीते हैं. दूसरा सवाल है कि क्या भारत काे इसे आजमाने की तेजी दिखानी चाहिए?
 
तकनीकें अपनाने व उन्हें समझने काे लेकर दुनिया का जाे माैजूदा ट्रेंड है, उसके मद्देनजर इस प्रश्न का उत्तर हां है. लेकिन तीसरा अहम सवाल यह है कि आखिर भारत के लाेग, सरकार और तमाम संगठन क्या इसमें काेई नवाचार कर पा रहे हैं? इस सवाल का उत्तर दाे टुकड़ाें में मिलता है. पहला, यदि नवाचार का तंत्र विकसित करने और माहाैल बनाने की बात है, ताे सरकार और शिक्षण संस्थानाें से लेकर तमाम कंपनियां इसमें पूरी ताकत से लग गए हैं- जाे सार्थक बात है. लेकिन उत्तर का दूसरा हिस्सा हमें दुविधा में डालता है. यहां यह तथ्य सामने आता है कि तकनीकी नवाचार से जुड़े ज्यादातर मामलाें में हमारा देश काॅपी-पेस्ट शैली वाले नवाचार में फंस गया है.हमारे ही आसपास तमाम लाेग और कंपनियां गूगल जैसा सर्च इंजन, फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप जैसा साेशल मीडिया मंच या फिर उन्हीं आविष्काराें काे दाेहराने का प्रयास करते दिखाई देते हैं, जिनका ईजाद अमेरिका, चीन, जापान, काेरिया में हुआ और हम उनकी नकल तैयार करने लगते हैं.
 
सवाल है कि क्या यह नवाचार है. ताे इसका उत्तर है कि यह हमें लकीर का फकीर साबित करता है. हम लीक से हटकर काेई ऐसा नया आविष्कार नहीं कर रहे, जाे दुनिया काे झकझाेर दे और दूसरे देशाें काे वह भारतीय आविष्कार अपनाने-खरीदने काे प्रेरित कर दे.खासताैर से एआई की बात करें, ताे देश में इसे अपनाने काे लेकर एक हड़बड़ी भी दिखाई दे रही है जिस कारण गड़बड़ी हाे रही है और दुष्प्रभाव पैदा हाे रहे हैं- खासकर शिक्षा जगत में. विज्ञान और चिकित्सा जगत में एक नियम बहुत प्रचलित है कि काेई नया ईजाद आमजन के सामने तब तक नहीं लाया जाना चाहिए, जब तक उसके दुष्प्रभावाें का सटीक आकलन न हाे जाए्. फार्मा उद्याेग के लिए ताे इसके लिए कड़े मानक हैं कि किसी दवा या टीके काे बनाने के बाद लंबे समय तक उसका मानव चिकित्सा परीक्षण (ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल) हाेना चाहिए (काेविड-19 महामारी की जटिल व आपदाकारी स्थितियाें काे छाेड़कर).
- डाॅ. संजय शमा