चि. सौ. कां. गजल - चि. राज
मुंढवा, 21 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति व मेसर्स बी. जे. भंडारी पेपर्स प्रा. लि. के संचालक श्री चेतन बंडूलालजी भंडारी व श्रीमती लीना की सुपुत्री चि. सौ. कां. गजल का शुभविवाह पुणे के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री राहुल भगवानदासजी सांकला और श्रीमती रूपाली के सुपुत्र चि. राज के साथ शनिवार, 21 फरवरी की दोपहर कोरेगांव पार्क स्थित होटल वेस्टीन में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. शुभविवाह निमित्त स्वागत समारोह शनिवार की ही शाम को मुंढवा स्थित ग्लोबल मैसी लक्ष्मी लांस में आयोजित किया गया था. नवदंपत्ति को शुभाशीर्वाद देने पुणे, मुंबई, सासवड़ के उद्योग, व्यापार, सामाजिक, रियल एस्टेट व प्रशासनिक क्षेत्र के हजारों गणमान्य व्यक्तियों के अलावा लायंस क्लब व जीतो के देश-विदेश के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. साथ ही पुणे तथा महाराष्ट्र भर के तमाम वरिष्ठ केंद्रीय और राज्य के मंत्रीगण, नेता और प्रशासन के आला अफसर भी उपस्थित थे.