वसई-विरार मनपा आयुष म्हात्रे को सम्मानित करेगी

पहली सर्वसाधारण सभा में सर्वसम्मति से लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

    22-Feb-2026
Total Views |

bdbng
मुंबई, 21 फरवरी, (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

वसई के लोकप्रिय और वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर धुरी को वसई-विरार मनपा की पहली आम सभा में स्थायी समिति की कमान सौंपी गई है. इसके साथ ही कमेटी के अन्य सदस्यों, सदन के नेता और विपक्ष के नेता का भी चुनाव सम्पन्न हुआ. याद रहे कि दशकों तक वसई की नवघर ग्राम पंचायत के सरपंच रहे चंद्रशेखर शांताराम धुरी ने वसई क्षेत्र में बहुजन विकास आघाड़ी की ज्वलंत सफलता का नेतृत्व किया. पहले वे बीजेपी के समर्थक थे लेकिन इसके बाद उन्होंने हितेंद्र ठाकुर द्वारा इलाके में किए जानेवाले कामों को देखते हुए उनकी अगुवाईवाली बहुजन विकास आघाड़ी का हाथ थामा. पिछले विधानसभा चुनाव में हितेंद्र ठाकुर को हराने के लिए रचे षड्यंत्र से आहत होकर उन्होंने खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया और पूरे वसई में आघाड़ी को धमाकेदार विजय दिलाई्‌‍. पूरे राज्य में जहां एक ओर बीजेपी का अेशमेध सरपट आगे बढ़ा तो उसे रोकने का काम सिर्फ वसई-विरार मनपा ने कर दिखाया. चंद्रशेखर धुरी के अलावा स्थायी समिति के लिए चुने गए अन्य 15 सदस्य इस प्रकार हैं: प्रवीण चित्क्या शेट्टी, नरेंद्र वसंत पाटिल, लॉरिअल डिओगो डायस, पंकज पधाकर पाटिल, रंजना लडक्या ठालेकर, आलमगीर डायर, प्रफुल्ल गोविंद पाटिल, सुनील मोरेेशर आचोलकर, स्वप्निल जगन्न ाथ कव्वाली, प्रज्ञा पाटिल, महेश सरवणकर, दर्शना त्रिपाठी, नीलेश चौधरी, जितेद्र पाटिल और कक्कड़. साधारण सभा की इस पहली बैठक में सबसे पहले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान और विरार के निवासी आयुष म्हात्रे के लिए बधाई प्रस्ताव पेश किया गया, जो ग्रुप लीडर प्रवीण शेट्टी ने पेश किया. प्रस्ताव को सारे सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी. इसके बाद बहुजन विकास आघाड़ी के ग्रुप लीडर प्रवीण शेट्टी की अगुवाई में दूसरे प्रस्ताव और चर्चा शुरू हुई्‌‍. साधारण सभा में प्रफुल्ल जगन्नाथ सनी को सदन का नेता तथा मनोज गोपाल पाटिल को विपक्ष का नेता चुना गया. इस अवसर पर पिछले दिनों महापौर चुने गए अजीब यशवंत पाटिल, उप महापौर मार्शल लोपीस, आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी, अपर आयुक्त संजय हेरवाड़े, अपर आयुक्त दीपक सावंत मनप्पा, सचिव वेिशनाथ तलेकर उपस्थित थे.