शिंगल्स के बाद भी क्यों रहता है असहनीय दर्द ?

पेन स्पेशिलस्ट डॉ. प्रिया राठी ने दी जानकारी

    22-Feb-2026
Total Views |

ngfnh
 
संपर्क
डॉ. प्रिया राठी
MBBS, MD, DNB, FCPM, FIA PM
पेन व स्पाइन स्पेशलिस्ट, पुणे
मो.: 9823743726
 
अक्सर लोग समझते हैं कि शिंगल्स (Herpes zoster) के दाने सूख जाने के बाद बीमारी पूरी तरह खत्म हो जाती है. लेकिन कई मरीजों में दर्द महीनोंकभी-कभी सालों तक बना रहता है. यह सामान्य दर्द नहीं, बल्कि नसों से जुड़ा एक जटिल दर्द है, जिसे पोस्ट हर्पे टिक न्यूराल्जिया कहा जाता है. इस विषय पर पेन स्पेशलिस्ट डॉ. प्रिया राठी से बातचीत की. प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश
 
पोस्ट हर्पेटिक न्यूराल्जिया क्या है?
उत्तर: पोस्टहर्पेटिक न्यूराल्जिया वह स्थिति है, जिसमें शिंगल्स ठीक होने के बाद भी उसी प्रभावित हिस्से में तेज जलन, चुभन या बिजली के झटके जैसा दर्द बना रहता है. दाने खत्म हो जाते हैं, लेकिन नसों को हुआ नुकसान दर्द के रूप में लंबे समय तक महसूस होता है.
यह समस्या क्यों होती है?
 
उत्तर: शिंगल्स का वायरस नसों पर सीधा हमला करता है. संक्रमण खत्म होने के बाद भी नसों में सूजन और क्षति रह सकती है. इसके कारण सामान्य स्पर्श भी दर्द जैसा महसूस होता है. हल्की हवा या कपड़ों का स्पर्श असहनीय लग सकता है.(एलोडीनिया) लगातार जलन या झटके जैसा दर्द बना रहता है. उम्रदराज लोगों, डायबिटीज मरीजों और कमजोर इम्युनिटी वालों में इसका खतरा अधिक होता है.
 
इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं?
उत्तर: आग या जलन जैसा दर्द, सुई चुभने या बिजली के झटके जैसा एहसास,छूने पर अत्यधिक संवेदनशीलता, रात में दर्द का बढ़ जाना, कुछ मामलों में त्वचा का सुन्न पड़ जाना.
क्या यह सामान्य दर्द से अलग है?
उत्तर: जी हाँ. यह न्यूरोपैथिक दर्द है, जो नसों की खराबी से उत्पन्न होता है. इसलिए सामान्य दर्द निवारक दवाइयां अक्सर पूरी तरह असर नहीं करत्‌ीं‍. इसके लिए विशेष उपचार की जरूरत होती है.
 इसका इलाज कैसे किया जाता है?

उत्तर: पोस्ट हर्पेटिक न्यूराल्जिया का इलाज आमतौर पर कंबिनेशन थेरेपी से किया जाता है: विशेष दवाइयाँ न्यूरोपैथिक दर्द को नियंत्रित करने वाली दवाइयाँ नसों की अतिसंवेदनशीलता कम करती हैें अल्ट्रासाउंड गाइडेड ड्राई नीडलिंग यदि वायरस के बाद मांसपेशियों में भी जकड़न या दर्द हो, तो सटीक स्थान पर ड्राई नीडलिंग से मांसपेशियों का तनाव कम किया जाता है. नर्व ब्लॉक दर्द देने वाली नस के आसपास दवा देकर दर्द के सिग्नल को अस्थायी रूप से रोका जाता है, जिससे तुरंत राहत मिल सकती है. रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन जिन मरीजों में दर्द लंबे समय तक बना रहे, उनमें विशेष तकनीक से संबंधित नस की संवेदनशीलता कम की जाती है, जिससे दीर्घकालिक राहत संभव है.
क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है?

उत्तर: हर मरीज अलग होता है. कुछ में समय के साथ दर्द कम हो जाता है, जबकि कुछ को लंबे समय तक उपचार की जरूरत होती है. लेकिन सही समय पर पेन स्पेशलिस्ट से संपर्क करने पर जीवन की गुणवत्ता में बड़ा सुधार संभव है. महत्वपूर्ण संदेश- यदि शिंगल्स के बाद दर्द 12 महीने से अधिक समय तक बना रहे, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न कर्‌ें‍. यह पोस्टहर्पेटिक न्यूराल्जिया हो सकता है. आधुनिक पेन मैनेजमेंट तकनीकों से इस दर्द को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है.े