पुणे में ‌‘बी-लाइव ईजी' का प्रवेश, निवेशकों के लिए नए अवसर

    23-Feb-2026
Total Views |

 vsBf

पुणे, 22 फरवरी (आ.प्र.)
ई-मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बी-लाइव की सेवा बी-लाइव ईजी ने आधिकारिक रूप से पुणे में परिचालन शुरू कर दिया है. कंपनी ने अगले तीन वर्षों में पांच हजार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर वाहन उतारने का लक्ष्य रखा है. कंपनी के अनुसार, शहर में परिचालन केंद्र स्थापित कर स्केलेबल ईवी रेंटल इकोसिस्टम के माध्यम से पुणे की तेजी से बढ़ती डिलीवरी अर्थव्यवस्था को सहयोग दिया जाएगा. बी-लाइव कंपनियों को किराये और लीज पर इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराती है. इसके साथ ही फ्रेंचाइजी आधारित ईवी स्वामित्व के अवसर तथा एआई-आधारित फ्लीट प्रबंधन समाधान भी प्रदान करती है. यह प्लेटफॉर्म कंपनियों को भरोसेमंद ईवी फ्लीट तक पहुंच देता है, जबकि निवेशकों को पेशेवर रूप से प्रबंधित और सुरक्षित मॉडल में निवेश का अवसर मिलता है. पुणे में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बी-लाइव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक संदीप मुखर्जी ने कहा कि पुणे तेजी से बढ़ते डिलीवरी बाजारों में शामिल है. पांच हजार ईवी तैनात करने की योजना महाराष्ट्र के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है.