पीएनजीएस रेवा देशभर में 15 नए स्टोर खोलेगी

कुल संख्या 49 हो जाएगी : डायमंड ज्वेलरी में 287 करोड़ का निवेश

    23-Feb-2026
Total Views |
 
bfsBg

पुणे, 22 फरवरी (आ. प्र.)

 पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी लिमिटेड भारत के अलग-अलग हिस्सों में ब्रांड की पहचान और विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए 15 नए स्टोर खोलने और उनके प्रमोशन की योजना बना रही है. इनमें से ज्यादातर स्टोर महाराष्ट्र के टियर-1 और चुनिंदा टियर-2 शहरों के साथ-साथ देश के मेट्रो शहरों में खोले जाएंगे. कंपनी अपनी पहुंच बढ़ाने और ब्रांड रिकॉल को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. कंपनी का मानना है कि अपने फ्लैगशिप ब्रांड रेवा की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ के लिए और अधिक ब्रांड-एक्सक्लूसिव स्टोर खोलना जरूरी है. इसी रणनीति के तहत कंपनी भारतभर में 15 नए ब्रांड-एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च करने के लिए 286.56 करोड़ का निवेश करने जा रही है. ये प्रस्तावित आउटलेट्स लीज पर ली गई जगहों पर खोले जाएंगे और कंपनी-ओन्ड, कंपनी-ऑपरेटेड (कोको) मॉडल पर चलेंगे. इस मॉडल के तहत स्टोर के फिट-आउट, फिक्स्चर, फर्नीचर और इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च कंपनी स्वयं उठाएगी, जबकि स्टोर का पूरा प्रबंधन कंपनी के कर्मचारी करेंगे. फिलहाल कंपनी महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के 25 शहरों में 34 स्टोर चला रही है. इनमें से एक कोको मॉडल पर आधारित ब्रांड-एक्सक्लूसिव स्टोर है, जो 48.00 रनिंग फीट में फैला है. बाकी 33 स्टोर शॉप-इन-शॉप (एसआईएस) फॉर्मेट में संचालित हो रहे हैं, जो कुल 599.15 रनिंग फीट में हैं. प्रस्तावित 15 स्टोर जुड़ने के बाद कंपनी के स्टोर्स की कुल संख्या 34 से बढ़कर 49 हो जाएगी. ये आउटलेट्स इसके कॉर्पोरेट प्रमोटर, पी. एन. गाडगिल एंड संस लिमिटेड द्वारा संचालित रिटेल स्टोर्स के भीतर कार्य करते हैं. इससे कंपनी को अपनी ब्रांड पहचान बनाए रखते हुए पहले से मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राहकों की फुटफॉल का लाभ मिलता है. मौजूदा व्यवस्था के तहत कंपनी 26 जून 2025 को संशोधित फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट के अनुसार कॉर्पोरेट प्रमोटर के स्टोर्स के भीतर अपनी शॉप-इन-शॉप मौजूदगी के लिए कमीशन देती है. हालांकि, एसआईएस मॉडल की कुछ सीमाएं हैं, जैसे इसे एक हद से ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सकता और विस्तार की गुंजाइश कम है. इसी वजह से कंपनी अब रणनीतिक रूप से अपने ब्रांड- एक्सक्लूसिव कोको स्टोर नेटवर्क को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है.