सिंधी भाषा दिवस उत्साह से संपन्न

    23-Feb-2026
Total Views |


fsb
 
 
पिंपरी, 22 फरवरी (आ.प्र.)

भारतीय सिंधु सभा पिंपरी शाखा ने शनिवार (21 फरवरी) को पिंपरी स्थित साधु वासवानी उद्यान में ‌‘सिंधी भाषा दिवस' मनाया. इस मौके पर बोलते हुए, मनोहर जेठवानी ने कहा कि सिंधी भाषा बहुत मधुर भाषा है और अन्य समुदायों के लोगों के लिए इसे सीखना आसान है. श्रीचंद नागरानी ने यह भी कहा कि पिंपरी में अन्य समुदायों के कई लोग सिंधी भाषा बोलते हुए मिलते हैं, जिससे उन्हें खुशी होती है. इस मौके पर अजित कंजवानी, तुलसीदास तलरेजा, सुरिंदर मंघनानी, प्रदीप नाचनानी और अन्य जाने-माने लोग मौजूद थे.