महाराष्ट्र एआई-कृषि का ग्लोबल हब बना : देवेंद्र फडणवीस

MCAER पुणे की महानिदेशक वर्षा लड्डा ने AI4ARN के समझौते पर किये हस्ताक्षर बीकेसी में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में सीएम ने कहा : किसान सशक्तिकरण हेतु कई समझौते हुए

    23-Feb-2026
Total Views |

bfbgf 
मुंबई, 22 फरवरी (वि.प्र.)
मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एआईइम्पैक्ट समिट में रविवार को महाराष्ट्र के कृषि परिदृश्य को पूरी तरह बदलने वाले कई महत्वपूर्ण नवाचारों और समझौतों पर मुहर लगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कृषि क्षेत्र के लिए एक नए डिजिटल युग की शुरुआत करते हुए कई अत्याधुनिक एआई समाधानों का उद्घाटन किया, जो राज्य के किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह पूरी पहल सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया और किसानों के डिजिटल सशक्तिकरण के तीन मुख्य स्तंभों पर टिकी है.

 दो महम्वपूर्ण समझोते कृषि अनुसंधान को देंगे नई दिशा
पहला समझौता AI4ARN (कृषि अनुसंधान नेटवर्क के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता) को लेकर हुआ. इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को जोड़ने वाले एक वैेिशक, स्वैच्छिक और सहयोगी नेटवर्क के रूप में स्थापित किया गया है, जो साझा ज्ञान, संयुक्त पायलट परियोजनाओं और सीमा पार सहयोग को सक्षम बनाएगा. इस अवसर पर वर्षा लड्डा (महानिदेशक, MCAER पुणे), मैरियन वैन शाइक (कृषि सलाहकार, नीदरलैंड दूतावास) और डॉ. अरुण प्रतिहस्त (वैगनिंगन वेिशविद्यालय एवं अनुसंधान) उपस्थित थे.
दूसरा प्रमुख समझौता महाराष्ट्र सरकार, एकस्टेप फाउंडेशन और वेिश बैंक के बीच हुआ. इस रणनीतिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के एआई-संचालित डिजिटल कृषि अवसंरचना और महाविस्तर के ढांचे का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करना है. इसके माध्यम से एक ऐसा अनुकरणीय मॉडल तैयार किया जाएगा जिसे न केवल बड़े पैमाने पर लागू किया जा सके, बल्कि वैेिशक स्तर पर अन्य देश भी अपना सकें.