सद्भावना साहित्य सम्मेलन में युवराज गाडवे ‘गुंफण उद्योगरत्न' पुरस्कार से सम्मानित
नवाचार के साथ व्यवसाय को नया आकार दिया
23-Feb-2026
Total Views |
कोथरुड, 22 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) 21वें गुंफण सद्भावना साहित्य सम्मेलन में उद्यमी युवराज गाडवे को गुंफण उद्योगरत्न पुरस्कार प्रदान किया गया. इस सम्मेलन का आयोजन गुंफण अकादमी (कराड) और भारतीय शिक्षण संस्था कोथरुड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था. इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष डॉ. बसवेेशर चेणगे, उपाध्यक्ष बबन पोतदार, सचिव गजानन चेणगे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. बता दें कि युवराज गाडवे ने ‘काका हलवाई' के माध्यम से मिठाई और नमकीन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों को ग्राहकों तक पहुंचाया है. गाड़वे परिवार इस व्यवसाय में पूरी तरह सक्रिय है और युवराज गाड़वे नवाचार के साथ व्यवसाय को एक नया आकार दे रहे हैं. व्यवसाय के साथसाथ वे बुधवार पेठ स्थित स्व. श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट और भीकुबाई मेनकुदले ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में सामाजिक कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं.