सिंगापुर/लखनऊ, 23 फरवरी (वि.प्र./वार्ता)
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम याेगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) सिंगापुर दाैरे पर हैं. यूपी में 6650 कराेड़ रुपये निवेश हाेगा. यह प्रतिपादन यूपी के सीएम याेगी आदित्यनाथ ने किया. वे साेमवार काे सिंगापुर में यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 3 एमओयू पर साइन करते हुए कहा. उन्हाेंने कहा-यूपी में 20 हजार से ज्यादा युवाओं काे राेजगार मिलेगा. बता दें कि सीएम याेगी बड़ी सफलता हासिल की. उन्हाेंने कहा- 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित लखनऊ में टाउनशिप विकसित की जाएगी.
सीएम ने कहा-ये निवेश ग्रुप हाउसिंग, लाॅजिस्टिक्स और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक क्षेत्राें में हाेंगे. इन तीनाें परियाेजनाओं से 20 हजार से अधिक राेजगार भी सृजित हाेंगे. सीएम ने निवेशकाें काे प्रदेश की नीतिगत स्थिरता, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हाे रहे औद्याेगिक ढांचे से अवगत कराया. समूह काे डेटा सेंटर स्थापना के लिए लखनऊ आने का आमंत्रण दिया.
याेगी ने कहा कि यूपी सरकार निवेशकाें काे हर स्तर पर सहयाेग देने के लिए प्रतिबद्ध है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्याेगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में जेवर एयरपाेर्ट के करीब 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित टाउनशिप विकसित की जाएगी. इसमें 3,500 कराेड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है. इसके आने से लगभग 12 हजार लाेगाें काे राेजगार मिलेगा. इस परियाेजना के 2027 में शुरू हाेने की संभावना है. कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ भूमि में लाॅजिस्टिक्स पार्क स्थापित हाेगा. इसमें 650 कराेड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है. इससे करीब 7,500 राेजगार सृजित हाेंगे. इसके भी 2027 में शुरू हाेने की संभावना है.