मै्निसकाे में ड्रग माफिया की हत्या से हिंसा

136 कराेड़ रुपये का इनामी एल मेंचाे इतिहास के सबसे निर्दयी ड्रग माफिया में से एक था

    24-Feb-2026
Total Views |
सैन्य अभियान में मेंचो गैंग के नौ अपराधी भी मारे गए
समर्थकों ने जगह-जगह आग लगाई, शॉपिंग मॉल और गाड़ियों में तोड़फोड़ की
भारत और अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की, कई उड़ानें रद्द
Incident

भारतीय दूतावास की नागरिकों से घर में रहने की सलाह

मैक्सिको में बढ़ती हिंसा और सुरक्षा अभियानों के बीच भारत के दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और फिलहाल घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जलिस्को राज्य (प्यूटो वल्लार्ता, चापाला और ग्वाडलाहारा), तामाउलिपास राज्य (रेनोसा सहित अन्य नगरपालिकाएं), मिचोआकान, गुएरेरो और नुएवो लियोन के कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान, सड़क अवरोध और आपराधिक गतिविधियां जारी हैं। ऐसे में भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में 911 पर संपर्क करने की सलाह भी दी गई है। साथ ही भारतीयों से अपने परिवार और मित्रों को अपनी स्थिति की जानकारी नियमित रूप से देते रहने की सलाह दी गई है।

 
मैक्सिकाे सिटी, 23 फरवरी (वि.प्र./वार्ता)
 
मैक्सिकाे के माेस्ट वाॅन्टेड अपराधी और डेढ़ कराेड़ डाॅलर (136 कराेड़ रुपये) के इनामी ड्रग माफिया एल मेंचाे काे मै्निसकाे की सेना ने एक अभियान में मार गिराया. मेंचाे हलिस्काे (जलिस्काे) न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) ड्रग कार्टेल का मुखिया था. इस कार्रवाई में मेंचाे की गैंग के नाै सदस्य भी मारे गए, जबकि सेना के तीन जवान घायल हुए. सेना की कार्रवाई के बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हाे गई है.
 
मेंचाे के समर्थकाें ने बदला लेने के लिए हाईवे काे जाम कर दिया है और गाड़ियाें में ताेड़फाेड़ कर रहे हैं. इस हालात काे देखते हुए भारत और अमेरिका ने अपने नागरिकाें के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें सुरक्षित जगहाें पर रहने की सलाह दी है. हिंसा के कारण ग्वाडलहारा और प्यूर्टाे वालार्टा जैसे बड़े शहराें में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. प्यूर्टाे वालार्टा में टैक्सी और राइड-शेयर सेवाएं भी बंद कर दी गईं, जबकि कई व्यवसायाें ने अस्थायी रूप से काम राेक दिया है. एल मेंचाे की उम्र 59 साल थी और वह पुलिस अधिकारी भी रह चुका था. उसका गिराेह अमेरिका काेकीन, मेथामफेटामाइन और फेंटानिल की बड़ी मात्रा में तस्करी के लिए ज़िम्मेदार था. अमेरिका ने उसके बारे में जानकारी देने के लिए डेढ़ कराेड़ डाॅलर यानी करीब 136 कराेड़ रुपए का इनाम रखा था.
 
एक बयान में मेक्सिकाे के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस अभियान काे देश की सेना ने आपसी सहयाेग से याेजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया. एल मेंचाे के खिलाफ अभियान में मेक्सिकाे की वायुसेना और राष्ट्रीय गार्ड के विमान भी तैनात किए गए थे. मंत्रालय ने यह भी बताया कि अभियान के दाैरान कई बख़्तरबंद वाहन और हथियार जब्त किए गए, जिनमें राॅकेट लाॅन्चर भी शामिल हैं.

मेक्सिकाे में अमेरिका के पूर्व अमेरिकी राजदूत क्रिस्टाेफर लैंडाओ ने एल मेंचाे काे सबसे खूनी और निर्दयी ड्रग किंगपिन्स में से एक बताया. उन्हाेंने कहा कि एल मेंचाे की माैत मेक्सिकाे, अमेरिका, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. विशेषज्ञ चिंता जता रहे हैं कि एल मेंचाे की माैत के बाद बने तनावपूर्ण हालत अगर फाैरन काबू में नहीं किए जाते, ताे मेक्सिकाे सरकार की नहीं किए जाते,  ये जीत कार्टेल की हिंसक जवाबी कार्रवाई से धूमिल पड़ सकती है. मेंचाे का सीजेएनजी ड्रग कार्टेल गिराेह 2010 तक मूल रूप से जलिस्काे राज्य में ही सक्रिय था, लेकिन अब इसका असर पूरे मेक्सिकाे में है.

अमेरिकी ड्रग एन्फाेर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन इसे बेहद ताकतवर सिनालाेआ गिराेह के बराबर मानता है, जिसका प्रभाव अमेरिका के तकरीबन सभी 50 राज्याें में है. मेंचाे का ये कार्टेल सुरक्षा बलाें और सार्वजनिक अधिकारियाें पर सिलसिलेवार हमले करने के लिए कुख्यात था. दर्जनाें सरकारी अधिकारियाें की हत्या की. ये कार्टेल अपने विराेधियाें काे डराने के लिए कभी-कभी लाेगाें काे मारकर उनके शवाें काे पुलाें से लटकाने के लिए भी जाना जाता है.