अहमदाबाद, 23 फरवरी (वि.प्र.)
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) में टीम इंडिया काे अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. इस मुकाबले काे बीती रात यानी 22 फरवरी काे अहमदाबाद के नरेंद्र माेदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत काे 76 रनाें से हरा दिया. 188 रनाें के लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फाेटक बल्लेबाजाें से भरी टीम इंडिया 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन पर ही सिमट गई.
इस बड़ी हार ने टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह भी मुश्किल कर दी है. भारत काे टाॅप-4 में जगह बनाने के लिए अपने बचे दाेनाें मुकाबले न सिर्फ जीतने ही हाेंगे, बल्कि बड़े अंतर से वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे काे हराना हाेगा.अहमदाबाद में मिली इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने कई शर्मनाक रिकाॅर्ड भी बना डाले हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया की ये रनाें की लिहाज से सबसे बड़ी हार है.
इससे पहले भारत ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में 49 रनाें से हार का सामना किया था.
साल 2016 में टीम इंडिया काे नागपुर में न्यूजीलैंड के हाथाें 47 रन से हार झेलनी पड़ी थी.