■ आर्म्ड पुलिस फाेर्स ने अब तक 17 शव बरामद, घायलाें काे अलग-अलग हाॅस्पिटलाें में भर्ती कराया गया, मृतकाें में 6 महिलाएं भी शामिल
लैंडस्लाइड के कारण कई घटनाएं हई
नेपाल में ये रसुवा, नुवाकाेट, धादिंग, चितवन जैसे जिलाें से गुजरती है.
पृथ्वी हाईवे के साथ-साथ बहती है, जाे काठमांडू और पाेखरा काे जाेड़ता है. आखिर में ये नारायणी नदी (गंडकी नदी) में मिल जाती है. इसकी लंबाई लगभग 200 किलाेमीटर है. पुराने समय में ये काठमांडू वैली और तिब्बत के बीच व्यापार का मुख्य रास्ता था. ये नदी स्थानीय लाेगाें के लिए पानी, सिंचाई, मछली पकड़ने और संस्कृति का हिस्सा है. पर्यटन (राफ्टिंग, ट्रेकिंग) से भी अर्थव्यवस्था काे फायदा हाेता है. नदी के किनारे कई रिजाॅर्ट्स, हाेटल और गांव हैं, जहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं.
काठमांडू, 23 फरवरी (वि.प्र./वार्ता)
नेपाल (Nepal) के धादिंग जिले में साेमवार देर रात एक बस हाईवे से नदी में गिर जाने से 18 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 27 से ज्यादा लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए. मृतकाें में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक शामिल हैं.
हालांकि, यह किस देश से थे और इनके नाम समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आए थे. आर्म्ड पुलिस फाेर्स के मुताबिक, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं.
बाद में एक अन्य यात्री की माैत की पुष्टि हुई, जिससे मृतकाें का आंकड़ा 18 हाे गया. हादसे में घायल लाेगाें काे रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालाें में भर्ती कराया गया है. अब तक मृतकाें और घायलाें की पहचान नहीं हाे सकी है. बस पाेखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी किसी कारण ड्राइवर का बस से नियंत्रण खाे गया और बस त्रिशूली नदी में जा गिरी. हादसा देर रात करीब रात 1:30 बजे धादिंग जिले के बेनिघाट राेरांग इलाके में हुआ.
फिलहाल पुलिस हादसे की अन्य वजहाें की भी जांच कर रही है. मरने वालाें में 12 पुरुषाें और 6 महिलाएं शामिल हैं.
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे. घायल 26 यात्रियाें काे बचा लिया गया है. कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अधिकांश काे आगे के इलाज के लिए काठमांडू रैफर कर दिया गया है. यह दुर्घटना आधी रात काे हाेने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हुई. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियाें के कर्मियाें ने स्थानीय निवासियाें के साथ मिलकर बचाव कार्य किया.